विदेश में भी लोगों को ठग रहे नीरव मोदी, करोड़ों में बेची नकली हीरे की अंगूठियां… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

विदेश में भी लोगों को ठग रहे नीरव मोदी, करोड़ों में बेची नकली हीरे की अंगूठियां…

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक में करीब 14 हजार करोड़ रुपए का घोटाला करने वाले मुख्य आरोपी हीरा कारोबारी नीरव मोदी विदेश में भी लोगों को चूना लगा रहे हैं। हाल ही में एेसा मामला सामने आया है, जिसमें नीरव मोदी ने कैनेडियन मूल के एक व्यक्ति को नकली हीरे की अंगूठियां बेची।

जानकारी के मुताबिक कैनेडियन मूल के 36 वर्षीय पॉल अल्फॉन्सो ने नीरव मोदी पर आरोप लगाया है कि नीरव ने उनको नकली हीरे की अंगूठियां बेची। पॉल ने ये अंगूठियां अपनी मंगेतर के लिए खरीदी थीं। एक रिपोर्ट के अनुसार पॉल का कहना है कि वह कई बार नीरव मोदी से मिले थे और उनकी मुलाकातें दोस्ती में बदल गईं। इस दौरान नीरव ने उनको अपने बारे में सब कुछ बताया, जिसके कारण पॉल, नीरव पर भरोसा करने लगे। जब पॉल को पता चला कि नीरव एक हीरा कारोबारी हैं तो उन्होंने उनको अपनी मंगेतर के लिए बेहतरीन अंगूठी बनाने के बारे में बात की। पॉल ने बताया कि उन्हें नीरव के बैंक घोटाले में शामिल होने की जानकारी नहीं थी।

इसके बाद नीरव ने पॉल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि उनके यहां बनने वाली अंगूठियां दुनिया की सबसे बेशकीमती अंगूठियों में शामिल हैं। नीरव ने पॉल को अंगूठियों के असली होने का सर्टिफिकेट देने की बात भी कही। पॉल के मुताबिक, उन्होंने जो पहली अंगूठी खरीदी वो 3.2 कैरेट की थी और उसकी कीमत करीब एक लाख बीस हजार डॉलर थी। इसके बाद नीरव ने उन्हें एक और 2.5 कैरेट की अंगूठी खरीदने की पेशकश की, जिसकी कीमत 80 हजार डॉलर थी।

अगस्त में अल्फांसो की मंगेतर ने अंगूठियों की प्रमाणिकता की जांच कराई तो पता चला कि दोनों में नकली स्टोन लगे हैं। यह सुनकर अल्फांसो को यकीन नहीं हुआ। उसके बाद उन्हें नीरव मोदी की दिवालिया कपंनियों और लोन डिफॉल्ट करने की सूचना मिली। इसके बाद पॉल ने नीरव की शिकायत न्यूयार्क पुलिस से की। साथ ही उन्होंने नीरव मोदी के खिलाफ कैलीफोर्निया की अदालत में 4.2 लाख डॉलर का मुकदमा भी दायर किया है, जिसकी सुनवाई अगले साल 11 जनवरी को होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad