मुंबई-कानपुर की हवाई सेवा शुरू,यात्रियों ने जताई ख़ुशी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

मुंबई-कानपुर की हवाई सेवा शुरू,यात्रियों ने जताई ख़ुशी

स्पाइस जेट के जंबो विमान ने की लैंडिंग,मुंबई से 146 यात्री आए कानपुर

कानपुर। शहरवासियों के लिए दिल्ली के बाद अब मुंबई की हवाई सेवा भी शुरू हो गई। स्पाइस जेट के जंबो विमान ने मुंबई से उड़ान भरकर दोपहर में कानपुर में लैंडिंग की। विमान से आए यात्रियों ने बेहद खुशी जताई। कानपुर से मुंबई के लिए प्रतिदिन यह विमान उड़ान भरेगा।
अहिरवां एयरपोर्ट के अधिकारी व कर्मचारियों ने उड़ान की तैयारी पूरी कर ली थी। एयरपोर्ट पर कानपुर से मुंबई के लिए टिकट काउंटर शुरू हो गया है। स्पाइस जेट के 189 सीटर विमान एसजी 415 का निर्धारित समय मुंबई से 10:50 बजे उड़ान भरने और कानपुर में 1:15 बजे का है। वहीं कानपुर से उड़ान भरने का समय 2 बजे और मुंबई में शाम 4:15 बजे लैंडिंग का टाइम है।


हालांकि सोमवार को पहले दिन इस विमान ने सुबह 11:30 बजे मुंबई से उड़ान भरी और दोपहर 1:13 बजे कानपुर में लैंड किया। मुंबई से 146 यात्री कानपुर आए। इसके बाद इसी विमान ने एयरपोर्ट से दोपहर 2:6 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरी। इस सफर में 98 यात्री मुंबई के लिए रवाना हुए। यात्रियों ने हवाई यात्रा शुरू होने पर खुशी जताई। इसका सबसे अधिक फायदा व्यापारियों को मिलेगा, इसके अलावा कारपोरेट जगत से जुड़े लोगों को सुविधा होगी। अहिरवां एयरपोर्ट पर यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति को सुधारा गया है। पार्किंग, खानपान और यात्रियों के सामान ले जाने के लिए ट्राली की व्यवस्था की गई है।

कोलकाता,बागडोगरा और कानपुर से हैदराबाद और पुणे की हवाई सेवा की जगी उम्मीद
कानपुर से दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट शुरू करने के बाद स्पाइस जेट का अगला लक्ष्य कानपुर से कोलकाता, बागडोगरा और कानपुर से हैदराबाद और पुणे की फ्लाइट शुरू करने की योजना है। इससे शहर व आसपास जनपदों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। जरूरी कार्य के लिए अक्सर इन शहरों में जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई यात्रा आसान हो जाएगी और समय की भी बचत होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad