म्यांमार मे जारी है रोहिंग्या मुसलमानों का | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 25 October 2018

म्यांमार मे जारी है रोहिंग्या मुसलमानों का

नई दिल्ली। दुनिया यह जानना चा​हती है कि क्या अभी भी म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर अत्याचार हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र के जांचकर्ताओं की मानें तो आज भी म्यांमार में रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों का जीवन खतरे में है। उन्होंने कहा कि म्यांमार में अभी भी रोंहिग्या मुसलमानों का नरसंहार हो रहा है। साथ ही जांचकर्ताओं ने कहा कि म्यांमार की सरकार लगातार यह दिखा रही है कि वहां पूरी तरह से कार्यशील लोकतंत्र को स्थापित करने में उसकी कोई रुचि नहीं है।

म्यांमार को लेकर बने संयुक्त राष्ट्र के तथ्यान्वेषी मिशन के अध्यक्ष मार्जुकी दारूसमन ने कहा कि हजारों रोंहिग्या मुसलमान अब भी बांग्लादेश की तरफ पलायन कर रहे। उन्होंने कहा कि बौद्ध बहुल इस देश में पिछले साल के क्रूर सैन्य अभियान के बाद वहां बचे करीब ढाई से चार लाख लोगों को सबसे गंभीर प्रतिबंधों और दमन का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों का नरसंहार अभी भी जारी है।

म्यांमार में मानवाधिकारों पर संयुक्त राष्ट्र की विशेष जांचकर्ता यांगी ली ने कहा कि उन्होंने और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के कई अन्य लोगों ने उम्मीद की थी कि आंग सान सू ची के शासन में वहां की स्थिति पहले से काफी अलग होगी, लेकिन वास्तव में यह बहुत अलग नहीं है।

इस खबर के सामने आने के बाद बांग्लादेश में शरण लिए हुए लाखों रोहिंग्या शरणार्थियों की वतन वापसी भी लंबे समय के लिए टलती दिख रही है। आपको बता दें कि बांग्लादेश के रोहिंग्या शरणार्थी फिलहाल अपने घर वापस जाने के लिए तैयार नहीं हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad