सड़क की बजाय रेल पटरियों पर दौड़ा ट्रक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 October 2018

सड़क की बजाय रेल पटरियों पर दौड़ा ट्रक

लालगंज रायबरेली। सोमवार की रात तीन बजे रायबरेली से आ रहे एक ट्रक के सड़क की बजाय रेल पटरियो के बीच दौड़ने से रेल महकमे में हड़कम्प मच गया। यह दुर्घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रायबरेली रोड रेल क्रासिंग गेट संख्या 71बी व 72 बी के बीच हुयी बतायी जाती है।सूचना पाकर पहुंची रेल पुलिस बल ने रेल पटरियों के बीच फंसे ट्रक को जेसीबी व हाइड्रा से किसी तरह निकलवाकर अपने कब्जे मे लिया है। रेलवे पुलिस बल ने ट्रक व उसके चालक के खिलाफ कार्यवाही की बात कही है।जानकारी के अनुसार सोमवार की रात 3 बजे रायबरेली से आ रहा ट्रक जैसे ही लालगंज रेलवे क्रासिंग पर पहुंचा,अचानक ट्रक चालक की लापरवाही से ट्रक सीधे जाने की बजाय दाहिने तरफ रेल पटरियों पर 300 मीटर अंदर तक घुस कर दोनो रेल लाइनों के बीच फंस गया।जिससे रेल मार्ग अवरूद्ध हो गया।उस समय गेट संख्या 71बी पर तैनात गेट मैन मनोहर लाल ने रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को सूचना दी। स्टेशन अधीक्षक ने मामले की जानकारी आरपीएफ को दी। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को बाहर निकलवाया। भारी मसक्कत के बाद भोर सुबह पांच बजे के करीब दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को बाहर निकाला जा सका है।दुर्घटना ग्रस्त ट्रक का नम्बर यूपी 42 एटी 9903 बताया जाता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad