महराजगंज रायबरेल। नगर पंचायत महराजगंज स्थित अनिल मेडिकल स्टोर पर अपने 2 वर्षीय बच्चे अभय का इलाज करवाने आई मुरारी लाल की पत्नी निवासी जमुरवां मजरे गढ़ी पोखरनी को डॉक्टर अनिल कुमार के इंजेक्शन लगाते ही मौत हो गई।
बताते चलें की डॉ अनिल कुमार ने अपने दिए गए बयान में बताया है कि वह मेडिकल स्टोर चलाते हैं डॉक्टरी करना उनका पेशा नहीं है, लेकिन अपनी जीविका चलाने के लिए ऐसा करते हैं। जिसका खामियाजा 2 वर्षीय अभय को अपनी जान गवा कर चुकानी पड़ी। डॉ अनिल के पास डॉक्टरी का कोई लाइसेंस नहीं है बावजूद मरीजों का इलाज धड़ल्ले से करते रहते हैं वहीं 2 वर्षीय लड़के की मां ने मीडिया को दिए गए बयान में बताया है कि लड़के को तेज बुखार होने की बात डॉ अनिल ने बताई थी। उसके बाद उन्होंने लड़के का इलाज प्रारंभ कर दिया था और इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाते समय मेरे बेटे की मौत हो गई।और कोई आम बात नही है मेडिकल के नाम पर पुरे क्षेत्र चल रहा यह धंधा उधर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार दुबे ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पीड़ित की तहरीर पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है।


No comments:
Post a Comment