ट्रंप के साथ दूसरी संभावित बैठक को लेकर किम जोंग आशावादी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

ट्रंप के साथ दूसरी संभावित बैठक को लेकर किम जोंग आशावादी

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन ’जल्द या बाद में’ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक और बैठक होने को लेकर आशावादी हैं। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी के मुताबिक, किम ने रविवार को प्योंगयांग में अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के साथ हुई बैठक पर संतोष जाहिर किया। जिन्हें उन्होंने परमाणु निरस्त्रीकरण मुद्दे को हल करने के प्रस्ताव के बारे में समझाया।

पोम्पियो ने सियोल में कहा कि उन्होंने किम के साथ परमाणु निरस्त्रीकरण के बारे में चर्चा की, जिसे लेकर उत्तर कोरिया द्वारा कदम उठाया जाना जरूरी है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad