बालू पर वर्चस्व को लेकर थीं तनातनी, पुलिस ने पिस्टल सहित मनीष को किया गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 10 October 2018

बालू पर वर्चस्व को लेकर थीं तनातनी, पुलिस ने पिस्टल सहित मनीष को किया गिरफ्तार

बालू पर वर्चस्व को लेकर थीं तनातनी, पुलिस ने पिस्टल सहित मनीष को किया गिरफ्तार

>> अनहोनी की आशंका को लेकर डीएसपी मनोज कुमार पांडे ,दो दिनों से कर रहें थे सोन नदी में गस्ती

>> सुरक्षा -व्यवस्था को लेकर पुलिस की रहेंगी सक्रियता ,लेकिन अवैध बालू खनन पर कार्रवाई -एसएसपी

>> रामाकांत यादव एवं मनीष में चल रहा है बालू खनन और जमीनी विवाद

रवीश कुमार मणि
पटना ( अ सं ) । इस बार का बालू खनन और कारोबार ,पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया हैं । दानापुर और पालीगंज अनुमंडल में करीब -करीब सभी बालू घाटो पर विवाद है और खून -खराबे की आशंका बनी हुई हैं । वर्चस्व को लेकर बाहरी अपराधियों से लेकर हथियारों तक का जमवाड़ा मिलने की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रहीं हैं । एसएसपी को सूचना थीं की रानीतलाब घाट पर बालू खनन को लेकर वर्चस्व की लड़ाई चल रहीं हैं । अनहोनी की आशंका को लेकर पुलिस पुरी तरह से सक्रिय थी। डीएसपी मनोज कुमार पांडे ,लगातार दो दिनों से सोन नदी में छापेमारी करने में जुटे थे। गुरुवार को रानीतलाब थाने की पुलिस ने छापेमारी करते हुये काब निवासी मनीष कुमार का देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया हैं ।

सुरक्षा -व्यवस्था पर सक्रिय रहेंगी पुलिस ,अवैध नहीं -एसएसपी 

पटना का पश्चिमी इलाके में बालू खनन और कारोबार को लेकर सभी जगह तनाव की स्थिति हैं । कई थाने पर भी आरोप हैं की बालू माफिया से मिलकर अवैध खनन और कारोबार होता हैं । एसएसपी मनु महाराज ने स्पष्ट तौर पर कहां है की पुलिस का काम सुरक्षा -व्यवस्था बहाल रखने की है । इसमें पुलिस ,पुरी सक्रियता से जुटी हैं । जहां भी ऐसी शिकायतें होगी की थानाध्यक्ष, अवैध बालू खनन में माफिया के साथ है ।ऐसे पुलिस पदाधिकारी को बक्सा नहीं जाएगा ।जहां बालू खनन को लेकर विवाद है वहां थाने की पुलिस ,सीओ, डीएसपी और एसडीओ को लिखित रिपोर्ट भेजे और स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश मांगे की जमीन पर किसका दावा सही हैं । जब तक कोई आदेश नहीं आता है, ऐसे स्थिति में विवादित घाट पर बालू खनन का रोक रखें ताकि किसी तरह की अनहोनी घटना न हो और विधि -व्यवस्था कायम रहें ।

रास्ते को लेकर है रामाकांत और मनीष में विवाद

पहले रामाकांत और मनीष दोनों बालू का कारोबार करते थे। बीते वर्ष रामाकांत यादव  और कुख्यात मनोज सिंह का एक ऑडियो  वायरल हुआ था। जिसमें लूट से लेकर हत्या तक की योजना थी। रामाकांत यादव को यह शक था की यह ऑडियो मनीष ने ही वायरल किया था। इसके बाद पटना पुलिस रामाकांत यादव के पीछे लग गयी थीं । इसी के बाद रामाकांत यादव और मनीष कुमार में छत्तीस का आकड़ा हो गया । निसरपुरा गांव के किसानों के 16 बिगहा जमीन इस वर्ष मनीष कुमार अपने नाम एग्रीमेंट करा लिया है।जो पहले रामाकांत यादव के कब्जे में था। इसी जमीन से होते हुये ट्रैक्टर सोन नदी में बालू खनन के लिए जाती है। जिसे मनीष ने अपना जमीन बताकर रोक दिया है और यह विवाद में सुरक्षा -व्यवस्था पुलिस  के लिए चुनौती बन गया हैं ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad