सुल्तानपुर। बी टी सी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले बी टी सी छात्र छात्राओं ने पेपर लीक होने के मामले को लेकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शन कर रहे छात्र छात्राओं का आरोप है की पेपर लीक होने का मामला साजिस के तहत हुआ है जिससे बीटीसी छात्र छात्रायें शिक्षक भर्ती से बाहर हो जाये, इसी मांग को लेकर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
क्या है मामला
बीटीसी 2015 व् 2014 बैच का परीक्षा 8 से 10 अक्टूबर के बीच होना था परीक्षा प्रश्न पत्र लीक हो जाने के कारण रदद् कर दिया गया छात्र छात्राओं का आरोप है कि उक्त बैच के छात्र छात्राये शिक्षक भर्ती से बाहर हो जाये जिसके तहत यह साजिस किया गया है।
क्या है मांग
पेपर लीक की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, बीटीसी चतुर्थ समेस्टर की परीक्षा 15 से 20 अक्टूबर के बीच कराया जाय, शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख एक माह आगे बढ़ाया जाय इस मौके पर शिवम सिंह राणा,अभ्येन्द्र सिंह, अवनेश, शिवम मनदीप आदि सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्रएं मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment