नवरात्रि पूजा में ध्यान रखे ये बातें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 8 October 2018

नवरात्रि पूजा में ध्यान रखे ये बातें

Navratri Puja Ke Niyam | नवरात्रि पूजा के नियम | नौ दिनों तक चलने वाला नवरात्री पर्व, हिन्दुओं का एक प्रमुख पर्व है। नवरात्रि के नौ दिनों में माँ दुर्गा के विभिन्न नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। हमारे धर्म ग्रंथों के अनुसार नवरात्रि में आदि शक्ति माता की उपासना करते वक़्त कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये जानते है क्या है यह बातें –

Navratri Puja Ke Niyam

नवरात्रि पूजा के नियम | Navratri Puja Ke Niyam

1. घर के मंदिर या अन्य किसी पवित्र स्थान पर स्वच्छ मिट्टी से वेदी बनाएं। वेदी में जौ और गेहूं दोनों को मिलाकर बोएं।

2. वेदी पर या समीप के ही पवित्र स्थान पर पृथ्वी का पूजन कर वहां सोने, चांदी, तांबे या मिट्टी का कलश स्थापित करें।

3. अपने घर के पूजा स्थान में भगवती दुर्गा, भगवती लक्ष्मी और मां सरस्वती के चित्रों की स्थापना करके उनको फूलों से सजाकर पूजन करें।

4. नौ दिनों तक माता का व्रत रखें। अगर शक्ति न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास अवश्य करें। मां भगवती की कृपा जरूर प्राप्त होगी।

5. नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा के नाम की ज्योत अवश्‍य जलाएं।

6. अधिक से अधिक नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै’ का जाप अवश्‍य करें।

7. इन दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्‍य करें।

8. पूजन में हमेशा लाल रंग के आसन का उपयोग करना उत्तम होता है। आसन लाल रंग का और ऊनी होना चाहिए।

9. लाल रंग का आसन न होने पर कंबल का आसन इतनी मात्रा में बिछाकर उस पर लाल रंग का दूसरा कपड़ा डालकर उस पर बैठकर पूजन करना चाहिए।

10. पूजा पूरी होने के पश्‍चात आसन को प्रणाम करके लपेटकर सुरक्षित जगह पर रख दीजिए।

11. पूजा के समय लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है। लाल रंग का तिलक भी जरूर लगाएं। लाल कपड़ों से आपको एक विशेष ऊर्जा की प्राप्ति होती है।

12. मां को प्रात: काल के समय शहद मिला दूध अर्पित करें। पूजन के पास इसे ग्रहण करने से आत्मा व शरीर को बल प्राप्ति होती है। यह एक उत्तम उपाय है।

13. प्रतिपदा के दिन घर में ही ज्वारे बोने का भी विधान है। नवमी के दिन इन्हीं ज्वारों को सिर पर रखकर किसी नदी या तालाब में विसर्जन करना चाहिए।

14. आखिरी दिन घर में रखीं पुस्तकें, वाद्य यंत्रों, कलम आदि की पूजा अवश्य करें।

15. अष्‍टमी व नवमी के दिन कन्या पूजन करें।

नवरात्रि से सम्बंधित अन्य लेख – 

Navratri Puja Ke Niyam

The post नवरात्रि पूजा में ध्यान रखे ये बातें appeared first on AjabGjab.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad