नारी सशक्तिकरण संकल्प में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 20 November 2018

नारी सशक्तिकरण संकल्प में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर लिया हिस्सा

 

 

 

 

सुल्तानपुर—–जनपद से नारी सशक्तीकरण अभियान के शुभारम्भ में शिरकत करने वाली विभिन्न विभागों की महिला कर्मियों की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया  20 नवम्बर,मंगलवार को जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय के प्रतिनिधित्व में विकास भवन गेट से नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल होने हेतु जनपद से बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग की महिला कर्मचारियों एवं अन्य महिला प्रतिनिधियों की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। शुभारम्भ अवसर पर डीएसटीओ पन्नालाल, जिला पंचायत सदस्य एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष बबिता तिवारी भी उपस्थित रही। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि मान्यवर कांशीराम स्मृति उपवन , आशियाना लखनऊ में मा. मुख्यमंत्री  द्वारा नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ होना है, जनपद से कार्यक्रम में सम्मलित होने वाली महिला कर्मियों की बस को रवाना किया गया, उन्होंने बताया कि यह अभियान 20 नवम्बर से आगामी 20 दिसम्बर तक विभिन्न चरणों में संचालित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad