हरदोई-भाजपा का गांव-गांव,पांव-पांव अभियान को सफल बनाने का आवाहन -सौरभ मिश्रा  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 30 November 2018

हरदोई-भाजपा का गांव-गांव,पांव-पांव अभियान को सफल बनाने का आवाहन -सौरभ मिश्रा 

जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने अभियान को दिया आखिरी प्रारूप
कमल संदेश बाइक रैली की तरह जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज ने की कार्यकर्ताओं से अपील
हरदोई ।30 नवंबर -भारतीय जनता पार्टी का दूसरे चरण का गांव गांव गांव गांव अभियान आज से शुरू हो गया जिला अध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने पहले चरण की कमल संदेश बाइक रैली की तरह इस अभियान को भी सफल बनाने की अपील की है।भाजपा अच्छी तरह से जानती है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश जीतना कितना महत्वपूर्ण है। बीजेपी को शहरी पार्टी कहा जाता है, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने गांव-गांव जाकर शहरी पार्टी कहने वालों को आईना दिखाया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को ग्रामीण क्षेत्रों वाली लोकसभा सीटें भी थोक में हासिल हुई थीं। बीजेपी 2019 के लोकसभा चुनाव में भी ग्रामीण क्षेत्रों पर ख़ास फ़ोकस कर रही है। प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने पार्टी के दूसरे चरण के अभियान को स्लोगन दिया है ‘पहले हम गांव-गांव चले-अब पांव-पांव चलेगे’। चुनावी तैयारी के तीसरे चरण में भाजपा कमल विकास ज्योति अभियान चलाएगी।गांव गांव-पांव पांव अभियान के सम्बन्ध मे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भाजपा की मैराथन बैठक में निर्णय लिया गया था। जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने कहा कि जिस तरह कमल सन्देश बाइक रैली में पदाधिकारियों, फ्रंटल संगठनों, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भरपूर सहयोग किया और रैली जनपद में ऐतिहासिक रही। उसी तरह पदयात्रा अभियान में भी सभी को एकजुटता से लग कर सफलता का आयाम गढ़ना है। कहा, 01 से 15 दिसम्बर तक पद यात्राएं करनी है। कार्यक्रम में जिले के हर बूथ पर पदयात्रा जाएगी। मोदी और योगी सरकारों की जन कल्याण की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ हर घर की कुण्डी खटखटाएंगे। लोगों को केन्द्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।भाजपा जिलाध्यक्ष के अनुसार, प्रत्येक विधानसभा में 150 कार्यकर्ता चिन्हित किए गए हैं। उनकी 6-6 टोलियां बनेंगी। प्रत्येक टोली में 25 कार्यकर्ता होंगे और यह कार्यकर्ता प्रत्येक गांव के प्रत्येक बूथ पर जाएंगे। साथ ही मोदी और योगी की केंद्र और प्रदेश की सरकारों की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क के साथ दरवाजे-दरवाजे जाकर भारतीय जनता पार्टी की नीति-रीति व सिद्धांतों का प्रचार प्रसार करेंगे। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनहित की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता से चर्चा करेंगे। नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीजेपी को पहले से भी ज्यादा बड़ी जीत दिलाने का आवाहन करेंगे।
बैठक में भाजपा जिला प्रभारी/किसान मोर्चा प्रदेश महामन्त्री सुधीर सिंह सिद्धू, वरिष्ठ भाजपा नेता रामबली मिश्रा, वीरेन्द्र वाजपेयी व मदन मोहन पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष आज़ाद भदौरिया व अजीत सिंह बब्बन जिला महामन्त्री जगन्नाथ राजवंशी व राजेश अग्निहोत्री, बावन ब्लॉक प्रमुख समीर सिंह, टोडरपुर प्रमुख प्रतिनिधि श्याम बाबू त्रिवेदी, अहिरोरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष सिंह, अखिलेश वर्मा, के. बी. सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष साण्डी दिनेश चन्द्र गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य पारुल दीक्षित, जिला मन्त्री सिद्ध प्रताप मौर्या, प्रचार मन्त्री सन्दीप अवस्थी, मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मीडिया सम्पर्क प्रमुख प्रीतेश दीक्षित, पूर्व मीडिया प्रभारी अमन मिश्रा, अनुराग मिश्रा, सवायजपुर विधायक प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी, अभिषेक वैश्य रिशु, युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष ठाकुर सन्दीप सिंह, निवर्तमान महामन्त्री अर्जुन सिंह, मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश सिंह, मोर्चा महामन्त्री कार्तिकेय तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अलका गुप्ता, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सर्वेश जनसेवा सहित सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad