जौनपुर में चाय पीने, जलेबी खाने से दुकानदार समेत दस लोग अचेत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 5 December 2018

जौनपुर में चाय पीने, जलेबी खाने से दुकानदार समेत दस लोग अचेत

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज क्षेत्र में दुकान पर जलेबी खाने के बाद चाय पीने से दुकानदार समेत दस लोगों की जब तबीयत बिगड़ी ओर अचेत हो गये।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि बुधवार को शाहगंज क्षेत्र के चिरैयामोड़ पर मनोज गुप्ता की चाय-नाश्ते की दुकान पर दुकानदार समेत दस लोगों ने चाय पी और जलेबी खाई । उसके बाद सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी और अचेत हो गये। इससे गांव में हडकंप मच गया ।
अनन-फानन में सभी लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के बाद उन लोगों की हालत ठीक है। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ की चाय एवं जलेबी खाने से लोग अचानक बीमार हो गयेे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad