राजधानी में पटना हाईकोर्ट के वकील की गोली मारकर हत्या | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 4 December 2018

राजधानी में पटना हाईकोर्ट के वकील की गोली मारकर हत्या

इलाज के दौरान जितेन्द्र सिंह ने दम तोड़ा, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

>> पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे ,अधिवक्ता संगठन ने विधि व्यवस्था पर खड़ा किया सवाल

>> पटना यूनिवर्सिटी के छात्र संघ के चुनाव में अधिकांश पुलिस बल है तैनात

पटना ( अ सं ) । राजधानी में अपराधियों के बढ़ते हौसले से विधि व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया हैं । सिपाही मुकेश सिंह की हत्या के अभी 48 घंटे भी नहीं बीते थे कि अपराधियों ने पटना हाईकोर्ट के वकील जितेन्द्र सिंह की हत्या कर पुलिस को खुली चुनौती दिया हैं ।
   यह मामला राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना स्थित राजवंशी नगर की हैं । घात लगाएं अपराधियों ने जितेन्द्र सिंह पर कई गोलियां चलाया । जितेन्द्र सिंह गोली लगते ही जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी जितेन्द्र सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन इलाज के दौरान मौत हो गयी । सूचना पाकर सीटी एसपी डी अमरकेश सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गये हैं और घटना से संबंधित पूछताछ कर रहें हैं ।
     अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गये हैं । शहर की सीमा को शील कर पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दिया हैं ।सीसी टीवी फुटेज आदी खंगाला जा रहा हैं ।सुत्रों की मानें तो ज़मीनी विवाद का मामला सामने आ रहा है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad