हर दलित को जमीन और मकान मुहैया करवाएगी सरकारः मुख्यमंत्री | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 6 December 2018

हर दलित को जमीन और मकान मुहैया करवाएगी सरकारः मुख्यमंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार हर दलित को जमीन और मकान मुहैया करवाएगी। दलितों के साथ सभी गैरभाजपाई दलों ने सियासत की है। आज भाजपा उन्हें सियासत में हिस्सेदारी दे रही है। कोई भी दलित उत्पीड़न का शिकार होता है तो उसकी सूचना पर सबसे पहले कार्रवाही होती है। यह जिम्मेदारी सरकार और सरकार में बैठे हर अफसर की है। दलितों का विकास ही केन्द्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता में है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर महासभा परिसर में हो रही श्रद्धाजंलि समारोह में कही है।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राशन की बंदरबांट अब नहीं होने दी जायेगी। हर गरीब का राशन किसी एक दुकान पर नहीं, बल्कि कार्ड दिखाने पर हर कोटे की दुकान पर मिलेगा। यह सुविधा जल्द मिलेगी। गरीबों को राशन के लिए भटकना नहीं पडे़गा। सरकार गरीबों के साथ किसी तरी का अन्याय बर्दास्त नहीं करेगी। हमें हर गरीब की हर संभव मदद करनी है। यही वजह है कि गरीबों को और मकान सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।
श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि बाबा साहेब डाॅ. आंबेडकर के पंच तीर्थ को विकसित कर वहाॅ भव्य स्मारक बनाने का कार्य प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया। लन्दन स्थित डाॅ0 आंबेडकर का वह आवास जहाॅ से अध्ययन करने के दौरान रहा करते थे और जो नीलाम होने जा रहा था, उसे क्रय कर नरेन्द्र मोदी जी ने एक भव्य स्मारक बनवाने का कार्य किया। जन्मस्थल महू (मध्य प्रदेश), अध्ययन स्थल किंग्स हेनरी रोड, लन्दन, दीक्षा भूमि नागपुर, परिनिर्वाण स्थल 26, अलीपुर रोड नई दिल्ली तथा अन्तिम संस्कार स्थल चैत्यभूमि को भव्य स्मारक में तब्दील कर नरेन्द्र मोदी जी ने डाॅ0 आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों, दलितों, वंचितों को आवास देने, निःशुल्क रसोई गैस और विद्युत कनेक्शन देने का कार्य उनकी सरकारी द्वारा किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पिछली सरकार में दलित छात्रों को छात्रवृत्ति नहीं मिल पाई थी उन्होंने छात्रवृत्ति की राशि भी बढाई और प्रत्येक दलित, वचित को छात्रवृत्ति दिलाने का कार्य किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के कार्यो में गति आयी है और उनके चेयरमैन डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल अच्छा कार्य कर रहे है, निगम के माध्यम से प्रदेश के दलितों को तेजी के साथ रोजगार से जोड़ा जाएगा।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान राज्यपा राम नाईक, मुख्यमंत्री ने डाॅ. आंबेडकर परिसर में रखे बाबा साहेब के अस्थिकलश पर पुष्पार्पण किया तथा राज्यपाल द्वारा महासभा को प्रदत्त संविधान के मूल प्रति का अवलोकन किया। राज्यपाल राम नाईक ने कहा किया आंबेडकर महासभा आकर उन्हे बड़ी शान्ति की अनुभूति होती है, क्योंकि यहाॅ उाॅ0 आंबेडकर का अस्थिकलश रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि जब भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी महासभा आए तो वे भी उक्त अवसर पर उपस्थित थे। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी जब डाॅ0 आंबेडकर महासभा आए तब भी वे उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्यपाल बनने के बाद आंबेडकर महासभा के प्रत्येक आयोजन में उन्होंने भागीदारी की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इसी स्थल से बाबा साहेब डाॅ0 आबेडकर के पूरे नाम डाॅ0 भीमराव रामजी आंबेडकर से देश को अवगत कराया और उसके साक्ष्य में तत्कालीन डाक-टिकट और संविधान की मूल प्रति में बाबा साहेब डाॅ0 आंबेडकर के हिन्दी में लिख गए नाम को सबके सामने रखा।
सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के चेयरमैन और महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ0 लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि डाॅ0 आंबेडकर केवल दलितो के नहीं, बल्कि पूूरे देश के अग्र पुरूष है, जिन्होंने महिला कोड बिल के माध्यम से महिलाओं को सामाजिक आजादी दिलाई। डाॅ0 आंबेडकर ने सबको समान मतदान का अधिकार दिलाया। उन्होंने साउथ बोरो समिति में उद्यमिता और छोटे काम धन्धों की बात की। वर्ष 1923 में डाॅ0 आंबेडकर ने वित्त आयोगी की बात की। भारतीय रिजर्व बैक का खाका तैयार करने और उसे प्रस्तुत करने का श्रेय डाॅ0 आंबेडकर को जाता है। वर्ष 1928 को डाॅ0 आंबेडकर ने मातृत्व लाभ का बिल बाम्बे विधान सभा में प्रस्तुत किया, जो पारित हुआ। वर्ष 1932 में बाबा साहेब के प्रयास से देश के वंचितों को सरकारी नौकरी और जन प्रतिनिधि संस्थाओं में प्रवेश मिला। मजदूरों के काम के घण्टे तब करने, रोजगार कार्यालयों के गठन करने का कार्य भी डाॅ0 आंबेडकर द्वारा किया गया।
डाॅ0 निर्मल ने यह भी कहा कि डाॅ0 आंबेडकर का नाम लेकर दलित राजनीति करने वाले लोग दलितों को छल रहे हैं और जातिवाद फैला रहे हैं। डाॅ0 निर्मल ने कहा कि डाॅ0 आंबेडकर कहा करते थे कि उनके ऊपर चरित्र हनन और आर्थिक भ्रष्टाचार का आरोप कोई नहीं लगा सकता दूसरी ओर दलित राजनीति करने वाले डाॅ0 आंबेडकर का झंडा लगाकर दौलत का पहाड़ खड़ा कर रहे हैं। उन्होंने कहा अब दलितों को ज्यादा दिनों तक मूर्ख नहीं बनाया जा सकेगा क्योंकि आंबेडकर मिशन के लोगों ने दलित राजनीति को बेनकाब कर दिया है।
श्रद्धांजलि सभा में लखनऊ मेयर संयुक्ता भाटिया, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, डाॅ0 कौलेश्वर प्रियदर्शी, सर्वेश पाटिल, बीमा मौर्या, डाॅ0 सत्या दोहरे, अमरनाथ प्रजापति, वीरेन्द्र विक्रम सुमन, भग्गूलाल वाल्मीकि, प्रमोद कुमार सरोज, हेमेन्द्र वर्मा, अजय प्रकाश सरोज, अरविन्द पहारियाॅ, रामशंकर राम चन्द्र पटेल, रविशंकर हवेलकर, विनोद खरवार, दिलीप कुमार धारिया, जगत नारायण और घनश्याम बेनकर, राघवेन्द्र सिंह, रामेश्वर दयाल आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad