बेहतर नींद के लिए म्यूजिक का सहारा लेना हो सकता है नुकसानदायक | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 5 December 2018

बेहतर नींद के लिए म्यूजिक का सहारा लेना हो सकता है नुकसानदायक

म्यूजिक सुनते हुए सो जाना कई बार अच्छी नींद के लिए बेहतर होता है। कई बार संगीत को अच्छी नींद के लिए थेरेपी की तरह प्रयोग करते हैं। ये कई बार इंसोमनिया में टीट्रमेंट देने के लिए म्यूजिक का प्रयोग किया जाता है। कई लोग ऐसे हैं जो अच्छी नींद के लिए पहले ही हल्के संगीत को सुनते हैं। अच्छी नींद के लिए हल्के संगीत को सुनना अच्छा है लेकिन हमेशा के लिए इस विधि का ही प्रयोग करना कितना सुरक्षित है कहना मुश्किल है।

लेकिन कई बार संगीत सुनने के लिए इयरफोन का प्रयोग करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि इयरफोन लगाकर सोने से कई तरह की दिक्कतें हो जाती हैं। ये कान के पर्दों के लिए खतरनाक हो जाता है। इससे कई बार सुनने की क्षमता भी प्रभावित होती है। इसके अलावा हल्का संगीत सुनकर सोने की आदत डालने के लिए अगर आप इयरफोन का प्रयोग कर रहे हैं तो आपके लिए घातक हो सकता है।

कई बार नींद ना आने की समस्या पर म्यूजिक बार-बार सुनना नुकसानदायक हो जाता है। हमारे शरीर की एक आंतरिक घड़ी होती है जिसे सरकैडियन रिदम कहते हैं जिसे हमें फॉलो करना होता है। अगर आप इसकी जगह किसी आर्टिफिशयल या फिर नकली रिदम फॉलो कर रहे हैं तो जल्द सी आदत सुधार लें, क्योंकि अगर इसके आदि हो गए तो नुकसानदायक हो सकता है।

अगर आप ऐसा कर भी रहे हैं तो एयरफोन का सहारा ना लें फोन को दूर रखें और कमरे में हल्के साउंड के साथ संगीत सुने, ये फायदा करेगा। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि म्यूजिक सुनने से नींद प्रभावित होती है। कई बार गाने सुनने के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते है। इस वजह से फोन हर समय हमारे पास ही रहता है जिससे हमारा नींद के दौरान ब्रेन पूरी तरह से रेस्ट करने के बजाए एक्टिव रहता है और नींद में आधी रात में खलल पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad