पूर्वी दिल्ली प्राणनाथ मेमोरियल दिल्ली स्टेट जूनियर वॉ़लीबॉल चैम्पियनशिप शुरु | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 6 December 2018

पूर्वी दिल्ली प्राणनाथ मेमोरियल दिल्ली स्टेट जूनियर वॉ़लीबॉल चैम्पियनशिप शुरु

कड़कड़डूमा के लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में चल रही है चैम्पियनशिप
पूर्वी दिल्ली, कड़कड़डूमा स्थित लक्ष्मी पब्लिक स्कूल में आज से प्राणनाथ मेमोरियल दिल्ली स्टेट जूनियर वॉलीबॉल चैम्पियनशिप 2018-19 शुरु हो गई है  ।दिल्ली राज्य स्तर की इस चैम्पियनशिप में दिल्ली-एनसीआर की गर्ल्स और ब्यॉज की कुल 52 टीमें हिस्सा ले रही हैं । ये चैम्पियनशिप 8 दिसंबर तक चलेगी ।  आज विश्वास नगर के विधायक ओमप्रकाश शर्मा ने स्कूल परिसर में पौधा लगाकर चैम्पियनशिप का उदघाटन किया । इस मौके पर मुख्य अतिथि दिल्ली वॉलीबॉल ऐसोसिएशन के प्रेजीडेंट सुधीर वत्स और महासचिव कुलबीर सिंह ने भी स्कूल प्रांग्रण में पौधा लगाया ।लक्ष्मी पब्लिक स्कूल की प्रिसिंपल अनीता वशिष्ट ने विधायक ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य सभी अतिथियों को स्मृति चिंह देकर उनका स्वागत किया। वहीं शिक्षिका रानी धीमन ने प्रोटोकॉल की सभी व्यवस्थाओं को संचालित किया ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad