तीन जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे थर्ड एसी के अतिरिक्त कोच | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 5 December 2018

तीन जोड़ी ट्रेनों में लगेंगे थर्ड एसी के अतिरिक्त कोच

लखनऊ। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लम्बी हो र ही वेटिंग लिस्ट को देखते हुए पूर्वात्तर रेलवे तीन जोड़ी ट्रेनों में थर्ड एसी के अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है।
पूर्वात्तर रेलवे के मुख्य जनसर्म्पक अधिकरी संजय यादव ने आईपीएन को बताया कि यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए जनता की सुविधा के लिए रेलवे 03 जोड़ी मेल-एक्सप्रेस गाड़ियों में अस्थाई आधार पर अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है।
इस निर्णय के तहत 19041-19042 बान्द्रा टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 02 से 30 दिसम्बर, तक तथा गाजीपुर सिटी से 04 दिसम्बर से 01 जनवरी, 2019 तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का 01 अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाया जायेगा। इसी प्रकार 19305-19306 इंदौर जं.-कामाख्या- इंदौर जं. एक्सप्रेस में इंदौर जं. से 06 से 27 दिसम्बर, तक तथा कामाख्या से 09 से 30 दिसम्बर तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं साधारण श्रेणी का 01-01 अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाया जायेगा।
वहीं 19061-19062 बान्द्रा टर्मिनस-रामनगर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में बान्द्रा टर्मिनस से 06 से 27 दिसम्बर तक और रामनगर से 07 से 28 दिसम्बर, तक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थाई रूप से लगाया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad