IND vs AUS: BCCI ने टेस्ट टीम की लिस्ट जारी की, ये दिग्गज खिलाड़ी किए बाहर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 5 December 2018

IND vs AUS: BCCI ने टेस्ट टीम की लिस्ट जारी की, ये दिग्गज खिलाड़ी किए बाहर

भारतीय क्रिकेट टीम (पुरुष) इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है। जिसमें टी-20 सीरीज के बाद अब टेस्ट मैच खेले जाएंगे। इन मैचों की शुरूआत कल होगा, यानि 6 दिसंबर पहला टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।

टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में बदलाव भी देखने को मिला है। बता दें कि हाल ही में बीसीसीआई ने ट्वीट कर भारतीय टीम के 12 खिलाड़ियों के नाम घोषित किए हैं। जिसके मुताबिक भारत का तेज आक्रमण संभालने का जिम्मा मो. शमी, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह पर होगा। भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव भी बाहर बैठेंगे। उधर, स्पिन विभाग आर. अश्विन के पास होगा। उनके जोड़ीदार रवींद्र जडेजा को नहीं चुना गया। चाइनामैन कुलदीप यादव फिलहाल 12 खिलाड़ियों में नहीं हैं। वैसे अंतिम-11 में रोहित शर्मा और हनुमा विहारी में से किसी एक को मौका दिया जा सकता है।

ये है 12 खिलाड़ियों की टीम: विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर. अश्विन, मो. शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad