भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच LoC पर भारी गोलीबारी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 5 December 2018

भारतीय और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच LoC पर भारी गोलीबारी

नई दिल्ली। इमरान खान लाख शांति के दावे करें लेकिन पाकिस्तान की नापाक हरकतें कम होने का नाम नही ले रही हैं। पाकिस्तानी सैनिक लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहे हैं जिसका भारतीय सैनिकों की तरफ से मुंहतोड़ जवाब भी दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारत और पाकिस्तान के सैनिकों के बीच भारी गोलीबारी हुई। यह जानकारी रक्षा सूत्रों के हवाले से मिली है।

सूत्रों ने कहा कि बुधवार देर शाम उड़ी सेक्टर के कमालकोटे क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तानी सैनिकों ने स्वचालित हथियारों और मोर्टार का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया, ‘भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। गुरुवार सबह तक दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी जारी रही। हमारी तरफ से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।’

इससे पहले जम्मू कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बुधवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिससे एक भारतीय जवान घायल हो गया। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि बारामूला जिले में उरी सेक्टर के कमालकोटे क्षेत्र में पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय जवानों ने उपुयक्त जवाबी कार्रवाई की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad