पुलिस ने 51 दिनों में सवा सात करोड़ का वसूला शमन शुल्क  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday 27 February 2019

पुलिस ने 51 दिनों में सवा सात करोड़ का वसूला शमन शुल्क 

  • 22768 जगहों पर छापेमारी कर  5051 अवैध शस्त्र बरामद किये 
लखनऊ। लोक सभा  निर्वाचन-2019 की तैयारियों के मद्देनजर पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने वीडियो क्रान्फेसिंग कर  साप्ताहिक कार्यवाही की समीक्षा की। इस दौरान प्रदेश के समस्त जनपदों में चलाये जा रहे विभिन्न अभियान का जायजा भी लिया।
 आईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार ने बताया कि  डीजीपी ने समस्त जनपदों में अवैध शस्त्रों, गैर जमानती वारण्ट आदि के सम्बन्ध में अभियान चलाकर कार्यवाई किये जाने के संबंध में निर्देश दिये थे। इसी क्रम में 01 जनवरी 2019 से 20 फरवरी 2019 तक एक अभियान के तहत अवैध शस्त्रों एवं गैर जमानती वारण्ट के विरूद्ध कार्यवाही की गई। इस दौरान 22768 जगहों पर छापेमारी कर  5051 अवैध शस्त्र बरामद किये गये। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान  72698984 रूपये का  शमन शुल्क वसूला गया।  इसके अलावा एक सप्ताह के अभियान के दौरान 6870  गैर जमानती वारण्टों की तामीला की गई।  बताते चले कि  डीजीपी ने समस्त जोनल अपर पुलिस महानिदेशक, परिक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस उप महानिरीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,पुलिस अधीक्षक, प्रभारी जनपद को आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2019 की तैयारियों के दृष्टिगत अवैध शस्त्र निर्माण तथा उनकी बिक्री एवं अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। इस सम्बन्ध में डीजीपी ओपी सिंह वीडियो क्रान्फेसिंग भी करके सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया था। उपरोक्त कार्यवाही की समीक्षा मुख्यालय स्तर पर की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad