लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक गांजा तस्कर को भुहर पुल के पास से गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 8 किलो गांजा एक बोरी में मिला । पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम संतोष श्रीवास्तव पुत्र भास्करलाल निवासी रश्मि खण्ड निकट सुमित्रा नर्सिंग होम थाना आशियाना बताया है। पुलिस ने उसकी जेब से 400 सौ रुपए नकद व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
Post Top Ad
Thursday, 21 March 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment