भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, संबित पात्रा पुरी से लड़ेगें चुनाव | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 March 2019

भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, संबित पात्रा पुरी से लड़ेगें चुनाव

नई दिल्ली। भाजपा ने 21 मार्च को होली के दिन शाम को अपनी पहली लिस्ट में उत्तर प्रदेश समेत 23 राज्यों की 184 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा करने के एक दिन बाद यानी 22 मार्च को रात करीब 1:30 बजे 4 राज्यों की 36 लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की उपस्थिति में हुई पार्टी की क्रेंद्रीय चुनाव समिति की चौथी बैठक के बाद इन 36 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगी। भाजपा की दूसरी लिस्ट में आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र और ओडिशा की लोकसभा सीटों के लिए 36 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हुई।

संबित पात्रा पुरी और गिरीश बापट पुणे लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव
इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का रहा जो ओडिशा के पुरी लोकसभा सीट से चुनाव लेड़ेंगे। इससे पहले पुरी की सीट पर इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लड़ने की भी खूब चर्चा थी। लेकिन भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार​ फिर से वाराणसी से ही उतारने का फैसला किया जिसके बाद इन अटकलों को विराम लग गया था। दूसरी लिस्ट में गि​रीश बापट का नाम भी शामिल है जो महाराष्ट्र की पुणे लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

आंध्र और ओडिशा विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी
इसके अलावा भाजपा ने आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने 51 उम्मीदवारों, ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए 22 उम्मीदवारों और मेघालया की सेलसेल्ला विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए1 उम्मीदवार की घोषणा की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad