- चोरों ने पुलिस के साथ खेली चोरी की होली
लखनऊ । होली के अवसर पर चोरों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक दर्जन घरों को खंगाल कर नकदी समेत लाखों का माल बटोर ले गये। गुड़म्बा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक रिटायर्ड जिला जज सय्यद मोहम्मद हसीब की बेटी-दामाद समेत दो घरों से लाखों का माल पार का दिया। उधर जानकीपुरम थाना क्षेत्र में भी चोरों ने लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाकर जांच-पड़ताल की,लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं हाथ लगा।
जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड जिला जज सय्यद मोहम्मद हसीब की बेटी शबनम कामरान पत्नी मोहम्मद कामरान फूलबाग कालोनी कुर्सी रोड पर रहते हैं। दम्पति 19 मार्च को घर पर ताला डाल कर नैनीताल घूमने गये हुये थे। बीती रात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाकर घर में जमकर लूटपाट कर लाखों का माल बटोर ले गये।
कामरान ने बताया कि वह दो दिन के लिए अपनी ससुराल गए थे। शुक्रवार को घर पर काम करने वाली नौकरानी ने फोन करके बताया कि घर का मेन गेट खुला हुआ है। जब कामरान ने अपने घर पहुंचे तो उनके घर के कमरे के सारे लॉक टूटे थे और सारा जेवर गायब था। इसके बाद चोरों ने दूसरी वारदात फूलबाग कालोनी में रहने वाले नियाज अहमद के घर को उसी अंदाज खंगाला। नियाज अहमद ने बताया कि वह सपरिवार अपनी ससुराल गया था। सुबह चोरी की सूचना उसके भाई ने दी। नियाज के मुताबिक 38 हजार की नकदी व लाखों का जेवरात चोर उठा ले गये। पीड़ित ने बताया कि घर पर दो किराएदार रहते हैं । किराएदार मेराज के घर का दरवाजा खोल रहे थे तब तक मेराज नींद से जागा और चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर चोर वहां से भाग निकले।
जानकीपुरम में एक साथ 10 घरों में चोरी
जानकीपुरम गार्डन निवासी अश्वनी कुमार यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर पर ताला बंद कर गोण्डा ससुराल गया था। गुरूवार सुबह सूचना मिली कि घर में ताला तोड़कर चोरी हो गई है। अश्वनी ने बताया कि अलमारी से 12 हजार रूपये व जेवरात गायब हैं। इसके अलावा जानकीपुरम गार्डन में रामलगन का कहना है कि वह होली के मौके पर परिवार के साथ अयोध्या गए थे। चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर कैश, ज्वैलरी और अन्य सामान उठा ले गए। इसी कॉलोनी में रहने वाले रितेश सिंह, शास्वत श्रीवास्तव, रमेश चौधरी, श्याम जी गुप्ता, डॉ आरसी चौधरी, सृष्टि अग्रवाल, अश्वनी कुमार यादव और सईद रूखसाना के बंद घर पर चोरों ने धावा बोला और चोर सभी घरों से कैश और ज्वैलरी चुरा ले गए। जानकीपुरम गार्डन में एक साथ 10 घरों की हुई लाखों की चोरी के बाद से इलाके के लोगों ने काफी आक्रोश है। पुलिस ने रामलगन, सृष्टि अग्रवाल और डॉ. आरसी चौधरी की शिकायत पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है.
इंन्दिरानगर में बंद घर को खंगाला
इंदिरा नगर के सेक्टर 9 वैशाली इंकलेव में मुकेश मिश्र का कहना कि 19 मार्च को मुकेश अपनी पत्नी नीतू के साथ अपनी सास को शाहजहांपुर उनके घर छोड़ने गए थे। अगले दिन जब वह वापस अपने घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा था। कमरे में रखी आलमारियां टूटी थी। चोर उनके घर से तीन लाख रुपये कैश, लाखों के ज्वैलरी समेत अन्य सामान चोरी कर ले गये थे। पीड़ित ने घरों में हुई चोरी की खबर इंदिरा नगर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद इस मामले में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
Post Top Ad
Friday, 22 March 2019
रिटायर्ड जिला जज की बेटी समेत एक दर्जन घरों में लाखों की चोरी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment