फर्जी खबरों पर लगाम लगान के लिए WhatsApp ला रहा है ये नया फीचर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 23 March 2019

फर्जी खबरों पर लगाम लगान के लिए WhatsApp ला रहा है ये नया फीचर

फर्जी खबरों पर लगाम लगाने के लिए व्हाट्सऐप जहां पहले ही कई कदम उठा चुका है। इस बीच कंपनी एक और फीचर लेकर आई है जिसपर कंपनी का कहना है कि यह फर्जी खबरों को पहचानने में अहम भूमिका निभाएगा। सबसे पहले व्हाट्सएप बीटा इन्फो द्वारा स्पॉट किया गया।

व्हाट्सऐप की मालिकाना कंपनी फेसबुक इसे अपडेट करने के लिए दो नए फीचर्स पर काम कर रही है। एक अतिरिक्त फॉरवर्ड जो फॉरवर्ड लेबल जोड़ता है, जबकि दूसरा यूजर्स को यह जांचने देता है कि क्या उनके संदेश फॉरवर्ड किए गए हैं।

यह फीचर संदेशों के लिए सूचना सेक्शन में उपलब्ध है। यहां से उपयोगकर्ता देख सकते हैं कि क्या उनके संदेश फॉरवर्ड किए गए हैं या पढ़े गए हैं। नया फीचर आपको यह भी बताएगा कि भेजे गए संदेश को कितनी बार फॉरवर्ड किया गया है। अभी इन सुविधाओं का व्हाट्सएप बीटा पर परीक्षण किया जा रहा है, लेकिन यह अभी तक सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं होगा। उम्मीद की जा रही है कि व्हाट्सएप बीटा यूजर्स को अगले अपडेट में ये फीचर्स मिल सकते है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad