खुशखबरी! सोना इतने रुपये तक हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम की कीमत | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

खुशखबरी! सोना इतने रुपये तक हुआ सस्ता, जानिए 10 ग्राम की कीमत

नई दिल्ली। शुक्रवार के दिन कारोबार में सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कारोबार में सोना 170 रुपये की गिरावट के साथ 32,850 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। यह सोने में लगातार दूसरे दिन की गिरावट है। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक सुस्त घरेलू मांग के कारण सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 350 रुपये की गिरावट के साथ 38,200 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से सुस्त उठान रही है। कारोबारियों ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं के साथ-साथ खुदरा खरीदारों की मांग घटने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।
अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क में हाजिर बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,295.50 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.13 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बंद हुई है। गुरुवार को सोने की कीमतों में 50 रुपये की गिरावट देखने को मिली थी।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad