12 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

12 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज आमतौर पर आपका कोई भी कार्य रुकेगा नहीं, यश प्राप्ति के साथ सफलता भी मिलेगी। अभ्यास, विद्या प्राप्ति, परीक्षा व प्रवास में अनुकूलता रहेगी। वस्त्र की खरीदी या भेंट-सौगात भी प्राप्त हो सकती है। माता के प्रति स्नेह बढ़ेगा।

वृषभ राशिफल— आज के दिन पारिवारिक क्लेश से मानसिक परेशानी बढ़ेगी। आपके नजदीकी लोगों एवं परिचितों तथा मित्रों पर संशय या शंका न करें। पंसारी, बूचड़, हलवाई या तेली का व्यवसाय करने वालों को अपने व्यवसाय में परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशिफल— आज आपका स्नेहीजनों एवं मित्रों के पीछे खान-पान, चाय, पर्यटन, सिनेमा आदि का आर्थिक खर्च हो सकता है। यदि भवन, जमीन, जायदाद के कागजों की कार्यवाही बाकी है तो वह आज अवश्य पूर्ण होगी। संतति का स्वास्थ्य संभालें।

कर्क राशिफल— आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य को संभालना होगा। मलावरोध, बवासीर, खुजली जैसे रोग के रोगी है तो आज आप जरा अधिक सतर्क रहें। तली हुई, तीखी चीज कम ही खाएं, हो सके तो रसायुक्त आहार को ही प्राथमिकता दें।

सिंह राशिफल— आज आप अपनी बुद्धि व कल्पना शक्ति के जरिये व्यापार में नई योजना बना पाएंगे। मित्रजनों से सहकार एवं आर्थिक मदद भी मिलेगी। यदि आज किसी भी तरह की परीक्षा है तो परिणाम आपके विचार के अनुरूप होगा।

कन्या राशिफल— आज के दिन आपके हितशत्रुओं में आपका भय या प्रभाव बना रहेगा। भौतिक साधनों की खरीदी संभव होगी। यदि किसी खास समस्या में निर्णय नहीं ले पा रहे हैं तो मानसिक समाधान के साथ समस्या का पूर्णस्वरूप समाधान होगा।

तुला राशिफल— आज आपका दिन यादगार पलों के साथ व्यतीत होगा व अतीत की कुछ खुशनुमा यादों की सैर करवाएगा। अभ्यास के क्षेत्र में लगाव रहेगा व प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी या अनुकूलता रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज चाहे अवास्तविक लेकिन निराशा व आतंरिक भय रहेगा। शारीरिक व्यथाएँ बढ़ेंगी या पुराने रोग अपना प्रभुत्व बढ़ाएंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, गर्भाशय या स्तन में गाँठ, सफेद पानी आदि की समस्या हो सकती है।

धनु राशिफल— आज आपकी संतति-सम्बंधित मुश्किलें कम होंगी, संतानों से सहयोग मिलेगा। कल्पना की बजाय वास्तविकता में आज आप पूजा-पाठ कर पाएंगे। व्यापार-वाणिज्य में आसानी से आर्थिक लाभ हो सकेगा। शारीरिक तथा मानसिक सुख की प्राप्ति होगी।

मकर राशिफल— आज के दिन आपको अपने महत्वपूर्ण कार्यों में उत्तम मित्रों एवं स्नेहीजनों का पूर्ण सहयोग रहेगा। थोड़े एवं योग्य दिशा के परिश्रम से मनोकांक्षा की पूर्ति होगी तथा वांछित वस्तु की प्राप्ति व खरीददारी भी होगी। यात्रा सफल होगी।

कुम्भ राशिफल— यदि किसी से कर्ज लिया है तो ऋण से आज आपको मुक्ति मिल सकती है। किसी शुभ या मांगलिक समाचार की रह में हैं तो आखिर में अवश्य आकांक्षा पूर्ण होगी। स्त्रियों से लाभ मिलेगा लेकिन अपना स्थान व मर्यादा न भूलें।

मीन राशिफल— आज आपको छोटे-मोटे आर्थिक कष्ट व उपाधि आ सकते है, जिन्हें आपको अपनी तेज बुद्धि से निपटने होंगे। यात्रा या प्रवास में कष्ट या ठगाई के प्रसंग बन सकते हैं या किसी लापरवाही से समस्या उत्पन्न हो सकती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad