13 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन… | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

13 अप्रैल राशिफल, जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष राशिफल— आज मजदुर, परचूनिया, चपरासी, धुनिया, पहरेदार, पथदर्शक, नाविक, पनडुब्बा, नाई, बढ़ई आदि के व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को परेशानी हो सकती है। आंत, ह्रदय, अन्ननलिका व गले जैसे स्थानों पर समस्या हो सकती है।

वृषभ राशिफल— आज आपकी आपके साझेदार के साथ दैनिक व्यापार-व्यवसाय सम्बंधित चर्चा होगी, जिसमें मुख्यतः व्यापार को कैसे आगे बढ़ाना है इस बारे में बात होगी। स्त्रियों से लाभ प्राप्ति हो सकती है। कामवासना, आकर्षण एवं प्रेम-प्रसंगों के मामलों में वातावरण अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशिफल— आज के दिन आपकी शारीरक एवं मानसिक व्यथाएँ बढ़ सकती है। विरोधीपक्ष महिला वर्ग के जरिये आपको क्षति पहुंचा सकते है, ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्य में असफलता से मन में उत्साह एवं उमंग का आभाव रहेगा।

कर्क राशिफल— आज के दिन आप दान-धर्म व कर्म को प्रधानता देंगे। यज्ञ-पूजादि का घर पर या मन्दिर में आयोजन कर पाएंगे। यदि आप संपरीक्षक, इंजीनियर, संवाददाता, पटवारी या ज्योतिषी हैं तो लेखनकार्य के आदान-प्रदान में सतर्कता रखें।

सिंह राशिफल— आज के दिन हो सके तो यात्रा को टालें एवं वाहन चलने में सावधानी बरतें। व्यवसाय या नौकरी सम्बंधित निर्णय लेने में आपके आदर्श व्यक्ति या बुजुर्गों की सलाह लें। यदि आपको कोई गुप्त रोग है तो इलाज करवाएं।

कन्या राशिफल— आज आप आपकी आर्थिक स्थिति को सुधार पाएंगे, दैनिक व्यापार में अपेक्षित लाभ हो सकेगा। नौकरी स्थान पर मान-सम्मान व प्रगति होगी। सत्कर्म एवं सार्वजनिक कार्य करने का सुअवसर प्राप्त हो सकता है।

तुला राशिफल— यदि लम्बे समय से कोई धार्मिक कार्य करने का सोच रहे हैं तो वह कर्म आज अवश्य कर पाएंगे। घर-परिवार के झगड़े-झंझटों में शान्ति रहेगी, अध्ययन कार्य में प्रगति होगी। विवाह के मामलों में भी सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ व सफलता देने वाला होगा। व्यापार में योग्य साहस से अधिक मुनाफा हो सकता है। परिचितों एवं नज़दीकी परिवार के सदस्यों से संबंधों में सुधार होगा। लेखनकार्य में सफलता मिलेगी।

धनु राशिफल— आज आपको आर्थिक व्यय पर काबू रखना होगा। ज़मीन-मकाम के दस्तावेजी कार्यों को सप्ताह के अन्त में स्थगित ही रखें। परिवार की ओर से सहयोग नहीं मिलेगा। कार्य का निर्णय योजनानुसार नहीं हो पाएगा।

मकर राशिफल— आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। दैनिक व्यवसाय में दीर्घदृष्टि एवं साहस के आधार पर सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को लेखन कार्य में रूचि अधिक रहेगी। नए वस्त्र एवं आभूषणों की खरीदी संभव हो सकती है।

कुम्भ राशिफल— आज आपको भाई-बहनों के साथ-सहयोग से कौटुम्बिक कार्य में सफलता मिल सकती है। मित्रों से आर्थिक सहकार व सकारात्मक सलाह-सूचन मिलेगा, स्त्रियों से महत्व के कार्य कर पाएंगे।

मीन राशिफल— आज आपके कार्य का निर्णय एवं निर्माण योजनानुसार नहीं हो पाएंगे। पत्नी-पुत्रों आदि से परस्पर वाद-विवाद व तर्क होगा। मानसिक एवं शारीरिक परिस्थिति बैचेनी भरी रहेगी। धन का अपव्यय हो सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad