हरपालपुर,हरदोई -हरपालपुर कटियारी क्षेत्र के सनफरा गांव में शनिवार की दोपहर अज्ञात कारणों के चलते लगी आग से 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।हरपालपुर थाना क्षेत्र के सनफरा गांव में शनिवार की दोपहर अचानक लगी आग से भयन्नू का चार बीघा, जनकपुरवा गांव निवासी हरिओम का 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक हरपालपुर पुलिस और दमकल को सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रेक्टर से खेत जोतकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी लेकिन फायर ब्रिगेड मौके पर ना पहुंचने से किसानों की लाखों की फसल जलकर खाक हो गई।
Post Top Ad
Saturday, 13 April 2019
हरदोई- 14 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment