हरदोई- रोड नहीं तो वोट नहीं धरने पर बैठे ग्रामीण | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

हरदोई- रोड नहीं तो वोट नहीं धरने पर बैठे ग्रामीण

बघौली हरदोई।अहिरोरी ब्लाक के कसमण्डी ग्राम सभा के नकुडी गांव के समस्त ग्राम वासियों ने वोट न देने का फैसला किया है क्योंकि उनकी माँग सड़क बनवाने की है गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने कई सूचनाएं खंड विकास अधिकारी को दी लेकिन 5 साल से अनुरोध करने के बाद भी सड़क नहीं बनी समस्त ग्रामवासीयो को बालू मिट्टी से बने रास्ते से गुजरना पड़ता है ।इस लिए सभी ग्रामवासीयो ने यह फैसला लिया ग्रामीणों का कहना है कि वह इस चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं देंगे क्योंकि वोट विकास के लिए दिया जाता है और जब उनके गांव में कोई विकास ही नहीं हुआ तो वह लोग वोट भी नहीं देंगे ग्रामीणों ने बताया कि हर चुनाव में प्रत्याशी सिर्फ वोट लेने उन लोगों के दरवाजे आता है और हर चुनाव में ग्रामीण प्रत्याशियों से अपने गांव के लिए सड़क बनवाने की मांग रखते हैं लेकिन प्रत्याशी सिर्फ आश्वासन देकर चुनाव के बाद गायब हो जाते हैं इसलिए ग्रामीणों ने इस बार चुनाव में किसी भी प्रत्याशी को वोट न देने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad