देशी तमंचे व कारतूस सहित एक गिरफ्तार
पाली।हरदोई।सोमवार की शाम को चौकी पुलिस ने रुपापुर सब्ज़ी मण्डी से एक अपराधिक मानसिकता वाले युवक को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के गाँव सतनापुर निवासी अशोक पुत्र बलवीर सिंह को रुपापुर चौकी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सब्ज़ी मण्डी के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से 312 बोर का एक देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है बताया जा रहा है कि अशोक एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है वह किसी अपराधी घटना की योजना गडकर नाजायज सलाह के साथ आया था जिसकी भनक लगते ही रूपापुर चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह अपनी तेज तर्रार टीम के साथ सब्जी मंडी आ धमके पुलिस को देखते ही अभियुक्त ने भागने का असफल प्रयास किया लेकिन भागने में नाकाम रहा और पुलिस ने उसे धर दबोचा चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने बताया की आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है
315 बोर तमंचा सहित एक गिरफ्तार
शाहाबाद पुलिस में 315 बोर तमंचा सहित एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है एनडी शर्मा एस आई व हमराही अनिल वर्मा गस्त पर थे। पाली रोड पर एक पेट्रोल पंप के निकट राम रईस यादव पुत्र लालमन निवासी अल्हापुर इबनेजयी पुलिस को देख कर भागा। उपरोक्त दोनों ने दौड़ाकर रामरईस को पकड़ लिया। जिसके पास से एक 315 बोर तमंचा छः खोखा एक जीवित कारतूस बरामद हुआ। राम रहीश यादव को जेल भेज दिया गया।

No comments:
Post a Comment