दृढ़ इच्छाशक्ति अवधेश बाबू की विशेषता थी: सीएम योगी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

दृढ़ इच्छाशक्ति अवधेश बाबू की विशेषता थी: सीएम योगी

गोरखपुर 13 अप्रैल। सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और आदर्श तथा विषम परिस्थितियों में दृढ़ इच्छाशक्ति अवधेश बाबू की विशेषता थी। लोक कल्याण तथा सर्वधर्म समभाव के साथ ही संकीर्ण राजनीति से ऊपर अवधेश जी का योगदान वर्तमान राजनीति के लिए एक प्रेरणा है।

उक्त बातें बक्शीपुर चित्रगुप्त मंदिर सभागार में पूर्व विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय अवधेश कुमार श्रीवास्तव के स्मृति एवं संकल्प दिवस कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सूबे के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने कही। उन्होंने भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी एवं भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी को याद करते हुए कहा कि कायस्थ राजनेताओं ने भारतीय राजनीति और लोकतंत्र में शुचिता, पारदर्शिता और आदर्शों का एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। आजादी के पूर्व व बाद में भारतीय राजनीति और लोकतंत्र में कायस्थ नेताओं और समाजसेवियों की अग्रीण भूमिका रही। चित्रगुप्त मंदिर हेतु स्वर्गीय अवधेश जी के परिवारी जनों के योगदान की प्रशंसा करते हुए स्व० अवधेश श्रीवास्तव के आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर के सामाजिक-सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए इसके विकास तथा उन्नयन हेतु चर्चा के लिए चुनावों के बाद स्वर्गीय अवधेश बाबू के पौत्र शैवाल शंकर श्रीवास्तव को आमंत्रित भी किया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गोरक्ष पीठाधीश्वर तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ द्वारा भगवान श्री चित्रगुप्त महराज जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा स्वर्गीय अवधेश बाबू की तस्वीर पर पुष्पाजंली कर उनकी स्मृति में श्री चित्रगुप्त मन्दिर जीर्णोद्धार हेतु परिवार द्वारा दिए गए आर्थिक अंशदान के शिलापट का अनावरण किया।
ततपश्चात् स्वागत उद्बोधनं चित्रगुप्त मंदिर सभा के अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अवधेश बाबू समाज के सच्चे सिपाही थे और समाज के लिए श्रेष्ठ योगदान दिया।
स्वर्गीय अवधेश बाबू की स्मृतियों को साझा करते हुए हरिनन्दन श्रीवास्तव ने कहा कि अवधेश बाबू अपने सिद्धांतों पर अटल रहने वाले व्यक्ति थे जिन्होंने जातिवाद तथा राजनैतिक बेईमानी का सदैव विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान लोक गायक राकेश श्रीवास्तव ने भगवान चित्रगुप्त महराज जी की स्तुति किया एवं भजन सारिका व नीतू श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। वाद्य यंत्रों पर अमरचंद,डब्लू और बब्लू रहे। इसी क्रम में चित्रगुप्त मंदिर सभा के सभी पूर्व अध्यक्षों द्वारा मुख्यमंत्री को गुलाब का पुष्प दे कर सम्मानित किया गया तथा स्वर्गीय अवधेश श्रीवास्तव के परिवार के सदस्य आलोक, शिवांगी, शैवाल व मून श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर अभिनन्दन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन चित्रगुप्त मंदिर सभा के मंत्री अखिलेन्दु कुमार श्रीवास्तव एवं संचालन रीता श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर स्व० अवधेश श्रीवास्तव के परिवार से पौत्र शैवाल शंकर श्रीवास्तव, मून, शिवांगी, आलोक, चित्रगुप्त मंदिर सभा के पूर्व अध्यक्ष ओ पी वर्मा, धर्मेंद्र नाथ वर्मा, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, हरिनंदन श्रीवास्तव, राय अजय, राधा मोहन श्रीवास्तव, कमलाकांत श्रीवास्तव, गंगा दयाल श्रीवास्तव, के सी विश्वप्रेमी, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रोफेसर हर्ष सिन्हा, डॉ० रजनीकांत श्रीवास्तव, समाजसेवी विवेक कुमार अस्थाना, डॉ संजय श्रीवास्तव, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, डॉ राजीव केतन, संदीप श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, शुभेन्द्र सत्यदेव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, डॉ संजय श्रीवास्तव, भाजपा प्रवक्ता डॉ सत्येंद्र सिन्हा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, अनूप कुमार श्रीवास्तव, हरिप्रकाश, उमा श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, अरुण श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, अनिमेश श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, विजय श्रीवास्तव, सौरव, सुशील, विष्णु बिहारी श्रीवास्तव, गंगा दयाल श्रीवास्तव, धर्मेंद्र नाथ वर्मा, उमेश बहादुर श्रीवास्तव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad