हजरतगंज में लावारिश बैग में मिले 30 लाख रुपये के बंद हो चुके पुराने नोट | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 14 April 2019

हजरतगंज में लावारिश बैग में मिले 30 लाख रुपये के बंद हो चुके पुराने नोट

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काले कुबेरों के खिलाफ पिछले सालों छेड़े अभियान में कई धन कुबेर देश भर में अबतक पकड़ में आ चुके हैं, लेकिन यूपी में पकड़े जा रहे नोटों से शायद लग रहा है कि, अब भी यहां के काले धन कुबेर सरकार की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं।

मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है, जहां तड़के शनिवार की देर शाम हजरतगंज स्थित मल्टीलेबल पार्किंग के पास मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने एक बैग से लाखों रुपये के बंद हो चुके पुराने नोट बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो पुराने नोट देखकर सबके होश उड़ गए। हालांकि ये नोट कौन लेकर कहाँ से आया इसका पुलिस ब्यौरा देने सेबचती रही। पुलिस ने बरामद बैग को लावारिश में दाखिल कर दिया। हालांकि पुलिस का तर्क है कि बैग लेकर कौन आया इसकी जानकारी सीसीटीवी फुटेज से की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने मुद्रा तस्कर को बचा लिया है इसके चलते बैग को लावारिस बता दिया गया। फिलहाल बरामद हुए बैग से 29 लाख 65 हजार के पुराने 500,1000 के नोट मिले हैं। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad