पति को गोली से उड़ाया, पुलिस को बताया कि वह मायके से असलहा लेकर आई थी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 14 April 2019

पति को गोली से उड़ाया, पुलिस को बताया कि वह मायके से असलहा लेकर आई थी

सीतापुर। यूपी के सीतापुर जिले में मछरेहटा थाना क्षेत्र के हालूपुर गांव में एक नवविवाहिता ने गुरुवार रात अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों ने उसे तमंचे के साथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी व एएसपी ने मामले की जांच पड़ताल की है। हालांकि वारदात का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मछरेहटा के हालूपुर गांव निवासी पुष्कर उर्फ रामचंद्र (25) पुत्र वंशगोपाल के घर में गुरुवार रात अचानक फायर की आवाज सुनकर परिवार के लोग जाग गए। पुष्कर के कमरे से आहट पाकर परिवारीजन उधर दौड़े। मरे में देखा तो सिर में गोली लगने से पुष्कर की मौत हो चुकी थी। शव के पास में ही पुष्कर की पत्नी रूबी हाथ में तमंचा लिए खड़ी थी। ये देख परिवारीजन के होश उड़ गए। परिवार के लोगों ने शोर मचाते हुए ग्रामीणों को एकत्र किया। बी को पकड़ने के साथ ही थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रूबी को हिरासत में ले लिया और उसके पास से 315 बोर का तमंचा व एक खोखा बरामद कर लिया। पूछताछ में रूबी ने पति की गोली मारकर हत्या करना कुबूल कर लिया।

तीन भाइयों में छोटा था पुष्कर
रूबी ने बताया कि वह मायके से असलहा लेकर आई थी। परिवारीजन ने बताया कि रूबी का मायका रामकोट के हासपुर गांव में रामशंकर के यहां है। एक साल पहले ही पुष्कर व रूबी की शादी हुई थी बताते हैं कि रूबी शादी से खुश नहीं थी। ति से आए दिन उसका झगड़ा होता था। बीते सोमवार को ही वह मायके से आई थी। वारदात की खबर पाकर एसपी एलआर कुमार व एएसपी महेंद्र प्रताप चौहान ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर रूबी को जेल भेजा जा रहा है। लूपुर गांव का पुष्कर खेती करने के साथ ही मजदूरी करने बाहर जाता था। पुष्कर तीन भाई थे। उसके बड़े भाई की बीमारी से मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर का भाई अंबरीश गांव में ही रहता है। पुष्कर सबसे छोटा था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad