सिहानीगेट पुलिस ने 500 से अधिक वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 April 2019

सिहानीगेट पुलिस ने 500 से अधिक वाहन चोरी करने वाले तीन शातिर दबोचे

वाहनों के ताले खोलने के लिए ड्रिल मशीन, चाबियां व अन्य उपकरण बरामद

कब्जे से पांच लग्जरी कारें भी पुलिस ने कीं बरामद

सिहानीगेट पुलिस ने 500 से अधिक वाहन चोरी करने वाले गैंग को दबोचा

गाजियाबाद। थाना सिहानी गेट पुलिस ने कार चोरों के ऐसे गिरोह का गिरफ्तार किया है जिसने एनसीआर में 500 से अधिक वाहन चोरी किए हैं। खास बात यह है कि ये गिरोह भी असाधारण है। वाहनों के ताला खोलने के लिए हैंड ड्रिल मशीन अपने पास रखता है। इसके अतिरिक्त चाबियों व कुछ अन्य यंत्र भी इनके पास से मिले है।सिहानी गेट प्रभारी संजय पांडे ने  बताया कि चेकिंग के दौरान तीन वाहन चोरों को अप्पू लेंट मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया है।  पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि हम ड्रिल मशीन और पेचकस, डुप्लीकेट चाबियां का इस्तेमाल करके गाड़ियों को चुराने में कामयाब हो जाते हैं।  गिरफ्तार व्यक्तियों के पास से चोरी करने में उपयोग होने वाले यंत्र भी बरामद हुए जिसमें एक पेचकस , एक हथोड़ा, एक ड्रिल मशीन . कुछ चाबियां और अन्य यंत्र मिले हैं।गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम व पता इरशाद उर्फ सुकड़ी पुत्र मुशर्रफ सिंह गांव सिखेडा जिला मुजफ्फरनगर इदरीश उर्फ समीर पुत्र शकीब मोहम्मद निवासी बी 163 अंबेडकर कॉलोनी टीला मोड़ जिला गाजियाबाद प्वीरण उर्फ नवीन उर्फ़ नेताजी पुत्र स्वर्गीय श्री ईश्वर सिंह निवासी गांव से सतुआ थाना खरखौदा जिला मेरठ बरामद गाडि़यां दो ब्रेजा कार
दो शिफ्ट कार एक एलेंट्रा हुंडई की बरामद।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad