बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को एक औऱ नई लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी ने इस लिस्ट में हरिय़ाणा की आठ सीटों पर, उत्तर प्रदेश की चार सीटों पर, राजस्थान की चार सीटों पर, मध्य प्रदेश और झारखंड की तीन-तीन सीटों पर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसके अलावा बीजेपी ने ओडिशा विधानसभा चुनावों के लिए भी दो उम्मीदावारों का ऐलान किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा की 8 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किए है। अंबाला(आरक्षित) से रतन लाल कटारिया, कुरुक्षेत्र से नायब सिंह सैनी, सिरसा (आरक्षित) सुनीता दुग्गल, करनाल से संजय भाटिया, सोनीपत से रमेश चंद्र कौशिक, भिवानी-महेंद्रगण से धर्मवीर सिंह, गुड़गांव से राव इंदरजीत सिंह को औऱ फरीदाबाद से कृष्णपाल गुर्जर को पार्टी ने टिकट दिया है। वहीं मध्य प्रदेश में ग्वालियर सीट से विवेक सेजवाल्कर को, छिंदवाड़ा से नथ्थन शाह को, देवास(आरक्षित) से महेंद्र सोलंकी को पार्टी ने मैदान में उतारा है।
आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 7 चरणों में मतदान होगा। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा वहीं 23 मई को वोटों की गिनती होगी। पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल, दूसरे चरण की वोटिंग 18 अप्रैल, तीसरे चरण की वोटिंग 23 अप्रैल, चौथे चरण की वोटिंग 29 अप्रैल, पांचवें चरण की वोटिंग 6 मई, छठा चरण 12 मई और सातवें व अंतिम चरण की वोटिंग 19 मई को होगी। पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटें, दूसरे चरण में 13 राज्यों की 97 सीटें, तीसरे चरण में 14 राज्यों की 115 सीटें, चोथे चरण में 9 राज्यों की 71 सीटें, पांचवे चरण में 7 राज्यों की 51 सीटें, छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटें और सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव होगा।

No comments:
Post a Comment