जालौन/उरई। विकासखंड के ग्राम भदवा मे सामूहिक विवाह सम्मेलन में मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी की उपस्थिति में 28 जोडों ने एक दूसरे को बरमाला पहनाकर शादी के बंधन में बंधे। जिसमें भारी भीड उमडी, इस मौके पर कई राजनीतिक दल के नेता भी उपस्थित रहे।
वीरांगना झलकारी बाई समाज सेवा युवा समिति द्वारा ग्राम भदवा में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन कराया गया। जिसमें प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 28 जोडों को सामूहिक विवाह बंधन में बांधा गया तथा साथ ही दोनों पति-पत्नी ने साथ रहने की कसम खाई।
इस मौके पर मंत्री ने बोलते हुए कहा इस प्रकार के आयोजनों से तमाम प्रकार के फिजूलखर्च बचते हैं तथा हर वर्ग की गरीब कन्याओं के हाथ पीले हो जाते है। सभी लोगों को फिजूल खर्च बंद कर सम्मेलन से विवाह करना चाहिए वहीं पूर्व सांसद रहे घनश्याम अनुरागी ने कहा ऐसे सम्मेलनों से गरीब असहाय लोगों को सुविधा होती है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 28 जोडों ने अग्नि को साक्षी मानते हुये सात फेरे लेकर एक साथ जीवन भर साथ निभाने का बादा किया। कमैटी द्वारा सभी जोड़ो को बैड, अलमारी, कूलर, मशीन, सभी प्रकार का उपयोगी सामान दिया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह, कोतवाल संजय गुप्ता, ग्राम प्रधान सुशीला देवी, प्रतिनिधि सुशील कुमार समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। समस्त अतिथि द्वारा बर बधुओं को आर्शीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी।

No comments:
Post a Comment