परिवार परामर्श केन्द्र मे छह जोड़े साथ रहने को हुये राजी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

परिवार परामर्श केन्द्र मे छह जोड़े साथ रहने को हुये राजी

उरई। बघौरा रोड़ स्थित पुलिस लाइन सभागार में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन किया गया। जिसमें रजनी पु़त्री राजेश भास्कर निवासी अटगईयां पीपरी थाना सिरसाकलार का पंकज पुत्र शिवचरन निवासी चाकी थाना गोहन के बीच आपसी सुलह समझौता कराया गया। इसी क्रम मे जितेन्द्र कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी बोहदपुरा कोतवाली उरई का अंजनी देवी पुत्री रामआसरे अहिरवार निवासी कदौरा के बीच आपसी सुलह समझौता कराया गया। इसी क्रम में रानी देवी पुत्री यशबंत अहिरवार निवासी फुलैला थाना कैलिया का बृजेश अहिरवार पुत्र स्व. बेताजी अहिरवार निवासी सिपरी बाजार झांसी का आपसी सुलह समझौता कराया गया। इसी क्रम मे शकीला पुत्री राजमोहम्मद निवासी ऐर हाल निवासी अटरिया थाना आटा का हमीद पुत्र नजर निवासी सतौह थाना एट के बीच आपसी सुलह समझौता कराया गया। इसी क्रम में अवध कुंवर पत्नी बलराम निवासी पिरौना थाना एट का सुनीता पुत्री चन्द्रभान निवासी पिरौना के बीच आपसी सुलह समझौता कराया गया। वही श्रीकृष्ण पुत्र स्व. रामस्वरूप निवासी अकोढ़ी दुवे कोतवाली जालौन का लाली पुत्री अवध प्रजापति निवासी चितौरा का मामला न्यायालय मे निरूद्ध होने पर फाइल बंद करायी गयी। वही गुड्डू मंसूरी पुत्र रहमत तुल्ले निवासी बैरई थाना कालपी का रूकसार पुत्री कल्लू खां निवासी जैसारी कला थाना डकोर का मामला कोर्ट मे होने के कारण फाईल बंद करायी गयी। इस दौरान परिवार परामर्श केन्द्र में मुख्य रूप से नसीम, अरविन्द, सकूर बेग, ममता स्वर्णकार, महिला प्रभारी ललित कुमारी, महिला कास्टेविल प्रियंका श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad