मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 16 जोडो ने एक साथ जीने मरने की खाई कसमें | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 16 जोडो ने एक साथ जीने मरने की खाई कसमें

जालौन/उरई। विकास खण्ड कुठौंद परिसर मे मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 16 जोडो ने एक साथ फेरे लेकर जीवन भर साथ निभाने का बादा किया। इस महाकुम्भ में सैकडो लोग शामिल हुये। ब्यवस्थाओ को देख कर विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन विधायक ने सरकार की मंशा को साफ जाहिर किया कि बीजेपी सरकार सब का साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है और आज ऐसे कार्यक्रम में इस योजना में वाकई में पात्र लोगो को ही लाभ मिल रहा है। इस महा कुम्भ को सफल बनाने में विकास खण्ड परिवार से खण्ड विकास अधिकारी मनोज कुमार समाज कल्याण अधिकारी अतुल तिवारी,एडीओ पंचायत आशाराम पाल, एडीओ आई एस बी अखिलेश शर्मा, लिपिक राजकुमार व इस कार्यक्रम में पंडताई की पूरी ब्यवस्था देख रहे मदन महाराज, सचिव विकास यादव ,सचिव दीपक यादव, सचिव विनय स्वर्णकार, सचिव सिकन्दर सिंह, सचिव कृष्ण मुरारी विद्यार्थी,सचिव अनुज गुप्ता, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजू यादव, मंडल अध्यक्ष अमित नीखरा, जिला उपाध्यक्ष आशीष चतुर्वेदी समाज सेवी अंकित शुक्ला, राजू तिवारी, रामप्रकाश नेता जिला मंत्री, अभिनव दीक्षित, मानसिंह चैहान, अजय दीक्षित वावली सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad