धनगर पाल बघेल महासभा की बैठक सम्पन्न | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

धनगर पाल बघेल महासभा की बैठक सम्पन्न

उरई। शहर के जालौन रोड स्थित महाकवि कालिदास उ.मा.विद्यालय लहारियापुरवा के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाल की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक को सम्बोािधत करते हुये जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाल ने कहा कि 27 मई 2018 को होने वाले सामूहिक विवाह की विभिन्न जिम्मेदारियों को कमेटियंा बनाकर सौपा गया है। उन्होंने कहा कि समाज के उत्थान में धनगर पाल बघेल महासभा अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि समाज द्वारा हर वर्ष सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है।

इसी क्रम में इस वर्ष 27 मई 2018 को 21 जोड़ो का समाज के बैनर तले शादियों का आयोजन किया जायेगा। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिला मंत्री रूप सिंह पाल ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे कार्यक्रमों से न केवल समाज का उत्थान होता है बल्कि अमीरी व गरीबी की खाई भी पटती है। बैठक के अन्त में जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाल ने आये हुये लोगों का आभार व्यक्त करते हुये बताया कि 27 मई को आयोजित होने वाले सामूहिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्रीराम पाल होगे। बैठक के दौरान मान सिंह पाल पूर्व बुन्देलखण्ड प्रभारी बसपा, करन सिंह पाल प्रधानाचार्य, हेमन्त सिंह पाल, सुनील पाल, वीरेन्द्र सिंह, प्रागी लाल कैथरी, योगेन्द्र सिंह पाल, हेमन्त पाल, रामप्रकाश प्रधान, अनोज पाल, जगमोहन पाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad