निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में उमड़ी मरीजों की भीड़

उरई। शहर क्षेत्र के अम्बेडकर चैराहा के समीप क्षीर सागर के सामने स्थित क्लब मार्केट की दुकान नम्बर दो में स्थापित गर्ग डायग्नोस्टिक्स सेण्टर पर पैथकाइन्ड द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन शिविर संचालक धीरज गर्ग व उमेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें लगभग 110 लोगों ने जांचे करायी।

शिविर संचालक धीरज गर्ग व उमेश श्रीवास्तव ने शिविर के दौरान बताया है कि यहां पर समय-समय पर निरूशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। जिसमें कुछ जांचो को निःशुल्क तथा कुछ जांचो को रियायतीदरों की जाती है। उन्होंने कहा कि रविवार को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 110 लोगों द्वारा जांचे करायी गयी। जहां पर थायराइट की जांच 199 रूपये में की गयी तथा कम्पलीट वॉडी की जांच 1999 रूपये मे की गयी। हैल्थकाइन्ड टोटल में 62 जांचे 999 रूपये मे की गयी। शुगर व कोलस्ट्रोल आदि की जांच निःशुल्क की गयी। इस मौके पर शिविर में राजदीप श्रीवास्तव, उमाकांत मिश्रा, मुदित शुक्ला, बृजेन्द्र राजपूत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad