एक जुटता एवं शिक्षित समाज से ही समाज की तरक्की सम्भव:- शैतान सिंह | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

एक जुटता एवं शिक्षित समाज से ही समाज की तरक्की सम्भव:- शैतान सिंह

उरई। पाल समाज की तरक्की तभी सम्भव है तब समाज पूरी एक जुटता के साथ रहकर कार्य करे तथा संगठित रहते हुये अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिये प्रेरित करे। बिना शिक्षा के समाज की तरक्की सम्भव नही है। उक्त बात मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कही।नगर क्षेत्र के जालौन रोड पर स्थित जानकी पैलेस में अखिल भारतीय पाल महासभा का शपथ ग्रहण समारोह एवं मेधावी छात्र-छात्राओ का सम्मान समारोह मुख्य अतिथि शैतान सिंह पाल तथा विशिष्ठ अतिथि प्रदेश अध्यक्ष कालका प्रसाद पाल, भाजपा के सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक माधौगढ़ मूलचन्द्र निरंजन, जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, जिला पंचायत सदस्य बाबा बालकदास पाल, जिला उपाध्यक्ष अवध शर्मा बब्बा की विशेष उपस्थित में अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष बढ़ेश्वर पाल, जिला महामंत्री जगदीश प्रसाद पाल, अतर सिंह पाल, माता प्रसाद पाल, जगन्नाथ पाल प्रधान चाकी, समरजीत पाल, जिला आर्डिनेटर परशुराम पाल, जिला कोषाध्यक्ष मंगल सिंह पाल प्रधान तिरही, जिला प्रवक्ता आत्माराम पाल एवं युवा जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह पाल सभासद, युवा जिला महामंत्री मनीराम पाल समेत समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुये संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा कि संगठित होने से ही समाज की तरक्की संभव है।

इसलिये पाल समाज को पूरी एक जुटता के साथ संगठित रहते हुये बच्चो को बेहतर शिक्षा के लिये प्रेरित करे। बिना शिक्षा के समाज की तरक्की संभव नही है। जिला महामंत्री जगदीश प्रसाद पाल के संचालन में आयोजित समारोह में मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई किया गया। तथा अतिथियों को स्मृति चिन्ह दिये गये। सासंद, विधायक सहित अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये कहा कि यह समाज हमेशा से एकजुट होकर तरक्की की ओर बढ़ रहा है। केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकारे तमाम योजनाओं संचालित कर पाल समाज के लोगों को लाभान्वित कर रही है। समारोह में प्रेमनारायण पाल, राधेलाल पाल, प्रमोद पाल राहिया, शिवशंकर पाल, भगवान सिंह पाल, रामप्रकाश पाल जिला प्रभारी सहित अनेक पाल समाज के लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad