प्रधान डाकघर में माई स्टैम्प सेवा का शुभारंभ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 13 May 2018

प्रधान डाकघर में माई स्टैम्प सेवा का शुभारंभ

फैजाबाद। प्रधान डाकघर में समारोह पूर्वक माई स्टैम्प काउंटर शुरू हुआ । मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल विनय प्रकाश सिंह द्वारा फैजाबाद प्रधान डाकघर में माई स्टाम्प काउंटर शुभारंभ हुआ द्य माई स्टाम्प काउंटर खोले जाने से अयोध्या तीर्थ घूमने आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों को अपने स्मृति में उस पल को जीवन्त रखने का सुनहरा मौका होगा । माई स्टैम्प मेरा स्टैम्प के अंतर्गत खुद का डाक टिकट बनवाने की सुविधा मिल सकेगी द्य माई स्टैम्प के अंतर्गत कोई भी व्यक्ति खुद अकेले की या अपने परिवार के साथ ग्रुप में डाक टिकट निकलवा सकते हैं द्य इसी दौरान दैनिक जागरण फैजाबाद के संपादक राम शरण अवस्थी ने पहला माई-स्टाम्प साथ ही उग्रसेन मिश्रा ने माई स्टैम्प बनवाया श्री अवस्थी ने कहा कि माई स्टैम्प से शुभ अवसरों को स्मृति में संजोया जा सकता है ।

चीफ पोस्टमॉस्टर जनरल श्री सिंह ने बताया कि माई स्टाम्प पयर्टकों, जन्मदिन, सालगिरह के मौके तथा बच्चों के लिए यह अत्यंत ही आनंददायक है उन्होंने इस अवसर पर बताया कि अभिभावकों को अपने बच्चों को डाक विभाग के फिलेटली का खाता अवश्य खुलवाना चाहिए क्योंकि फिलेटली ज्ञान का केन्द्र है बच्चों की छोटी-छोटी चीजों को संग्रह करने की प्रवत्ति को और बढाता है और फिलेटली के शौक के अंतर्गत डाक टिकट, फिलेटली टिकेट संग्रह करके विश्व स्तर का ज्ञान और पुराने टिकट बेचकर अच्छी आमदनी भी की जा सकती है साथ ही यह भी बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के अन्य पर्यटक स्थलों पर माई स्टैम्प सेवा शुरू किया जाएगा अभी तक यह सेवा लखनऊ जीपीओ में उपलब्ध था द्य कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथि लखनऊ मुख्यालय के पोस्टमॉस्टर जनरल पोस्टमॉस्टर जनरल जीतेन्द्र गुप्ता ने कहा कि फिलेटली किंग ऑफ हॉबी – हॉबी आफ किंग के रूप में जाना जाता है । प्रवर अधीक्षक डाकघर जे०बी० दुर्गापाल, ने सभी को धन्यवाद किया इस दौरान सीनियर पोस्टमॉस्टर सुरेन्द्र, सहायक अधीक्षक ए के सिंह, मुख्य विपणन अधिकारी सत्येन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक डाकघर मनोज कुमार, सी एम पाण्डेय, पंकज सिंह, नितिन मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad