फैजाबाद। माँ न होती तो दुनिया न होती। माँ के बिना दुनिया में कुछ भी नहीं है और माँ के बिना दुनिया बदरंग है। यह बातें मदर्स डे के अवसर पर सिन्धु महिला परिवार की अध्यक्ष मुस्कान सावलानी ने कहीं। श्रीमती सावलानी अयोध्या स्थित महिला वृद्धाश्रम में महिलाओं का मदर्स डे के अवसर पर सम्मान किया और आशीर्वाद लिया। श्रीमती सावलानी ने कहा कि ईश्वर का सबसे अनमोल तोहफा हमारे माता-पिता है जिस घर में माँ की कद्र नहीं होती है, जिस घर में माँ का सम्मान नहीं होता है उस घर में कभी खुशहाली व बरकत नहीं होती है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया छोटी पड़ जाती है लेकिन भगवान का घर और माँ का आँचल कभी छोटा नहीं पड़ता है।
प्रवक्ता चेतना वासवानी ने बताया कि इस मौके पर लगभग 40 वृद्ध महिलाओं को अंग वस्त्र ओढ़ाकर फल व बिस्किट वितरित किया। इस मौके पर सिन्धु महिला परिवार की सरिता मोटवानी, वर्षा वलेशाह, शान्ती नारंग, भारतीय खत्री, अमीषा काचेला, मोनिका साधवानी, पूनम आडवाणी, अंजू केवलरामानी, योगिता वासवानी, भावना वरियानी, एकता जीवानी मौजूद थीं। प्रवक्ता श्रीमती वासवानी ने बताया कि अयोध्या महिला वृद्धाश्रम की धनपती, सीता, अभिराजी, अन्नपूर्णा, कलेश्वरी, सुशीला, रूक्मणी, द्रोपदी, लालमती, प्रभादेवी, लालपती, रामरती, ज्ञानमती, देवन्ती, भगवन्ती, कलावती, सूरजकली, सियादेवी, किरनदेवी, धर्मा देवी, रामकुमारी, अशरफा, साखो, लालमुनी, ज्ञानी, अंजू देवी, भगवान देवी आदि को मदर्स डे के मौके पर अंग वस्त्र भेंटकर सिन्धु महिला परिवार की महिलाओं ने आशीर्वाद लिया। इस मौके पर महिला आश्रम की अधीक्षिका मीना अवस्थी व काउन्सलर नीलम श्रीवास्तव का विशेष सहयोग रहा।

No comments:
Post a Comment