ऑटो चालक की घिनौनी हरकत, शॉर्टकट के बहाने ले गया मकान पर, किया युवती से गैंगरेप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 12 April 2019

ऑटो चालक की घिनौनी हरकत, शॉर्टकट के बहाने ले गया मकान पर, किया युवती से गैंगरेप

अजमेर। देशभर में गैंगरेप और रेप जैसे घिनौने अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। आए दिन बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं सामने आती रहती है। ताजा मामला राजस्थान के अजमेर जिले का है। जहां पर एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

गुजरात में पालनपुर के बनासकाठा से जियारत के लिए अजमेर दरगाह आई युवती अजमेर में एक होटल में ठहरी और गुरुवार शाम को जब वह दरगाह के लिए ऑटो में सवार हुई तो ऑटो चालक शॉर्टकट के बहाने उसे रामगंज में सुभाष नगर स्थित एक मकान पर ले गया जहां पहले से ही मौजूद युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसे लूट लिया। रामगंज थाना प्रभारी गोमाराम ने बताया कि युवती की शिकायत पर तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अन्य युवकों के मामले में भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आठ युवक शामिल थे जिनमें तीन युवकों को हिरासत में लिया गया है।

पीड़िता युवती (27) का इलाज अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में चल रहा है। उससे लूटी गई सोने की चैन, नगदी, पर्स और मोबाइल भी छीन लिया गया। अजमेर उत्तर की पुलिस उपाधीक्षक डॉ . प्रियंका को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad