उप -जिलाधिकारी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर ठगी  | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

उप -जिलाधिकारी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाकर ठगी 

लखनऊ। मोहनलालगंज के  उपजिलाधिकारी की जालसाजों ने फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर मैसेंजर के माध्यम से चैट कर उनके  मित्र से हजारों रुपए की ठगी कर ली। एसडीएम को मामलें की जानकारी होने पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर जीडी शुक्ला के मुताबिक मोहनलालगंज के उप जिलाधिकारी सूर्यकांत त्रिपाठी का किसी व्यक्ति ने फेसबुक पर अकाउंट बनाने के बाद फेसबुक से ही एसडीएम के मित्रों की सूची निकाली, जिसके बाद ठग ने एसडीएम के मित्र चंद्र प्रकाश कान्यकुब्ज को मैसेंजर से मैसेज कर 20 हजार रुपए कल वापस करने की बात कहकर मांगे ,मित्र को ठग ने आन्ध्रा बैंक का एकाउन्ट नम्बर बताया। जिसके बाद मित्र ने अपने बैंक एकाउंट से गूगल पे के माध्यम से 20 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिया । बुधवार को मित्र ने एसडीएम को फोन किया तो मामलें की जानकारी हुईं तो वह सन्न रह गए, और रुपये मांगने की बात से इनकार किया तो मित्र को ठगे जाने का एहसास हुआ। एसडीएम सूर्यकान्त त्रिपाठी की  तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामलें की छानबीन शुरू कर दी है ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad