सण्डीला।हरदोई-सण्डीला कोतवाली के नई मंडी के पास सड़क हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता के भतीजे की मौत हो गयी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के गंगऊ जरहा निवासी कुलदीप उर्फ मोनू (25) पुत्र शिवनाथ बाइक से गुरुवार दोपहर मुर्गी फार्म का दाना लेने लखनऊ जा रहा था। नई मंडी के सामने अचानक ब्रेक लगने से बाइक फिसलकर सड़क पर गिर गयी। तभी पीछे से आरहे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक मोनू सण्डीला तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेन्द्र गांधी का भतीजा बताया जा रहा है। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित फ़रार हो गया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। मृतक के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।
Post Top Ad
Thursday, 11 April 2019
हरदोई- सड़क हादसे में अधिवक्ता के भतीजे की मौत
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment