सारा अली खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज, ये था आरोप | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Thursday, 11 April 2019

सारा अली खान के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज, ये था आरोप

सारा अली खान इन दिनों ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने को लेकर कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। सारा पर बिना हेलमेट के बाइक राइड करने का आरोप है। इस मामले में सारा के खिलाफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस में शिकायत भी दर्ज की गई है और इसको लेकर पुलिस जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकती है। बताया जा रहा है कि सारा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो कार्तिक आर्यन के साथ बाइक पर पीछे बैठकर बिना हेलमेट के राइड करती हुईं नजर आईं।

वीडियो वायरल (Viral) होने के बाद कई सारे यूजर्स ने इंटरनेट पर सारा की क्लास लेना शुरू कर दी। लोगों ने बिना हेलमेट के इस तरह से बाइक पर घूमने को लेकर सारा की शिकायत पुलिस में कर दी। यूजर्स ने वीडियो में दिल्ली पुलिस को टैग करके उनकी शिकायत की।

बता दें कि ये वीडियो दिल्ली में इम्तियाज अली की फिल्म शूटिंग का है। अभी तक इस पूरे विवाद पर सारा अली खान की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। इन दिनों सारा न्यूयॉर्क में अपनी बेस्ट फ्रेंड संग हॉलिडे पर हैं।

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने पिछले साल केदारनाथ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उनकी दूसरी फिल्म सिम्बा रिलीज हुई। अब उनके पास इम्तियाज अली की मूवी आज कल और कुली नंबर 1 का रीमेक है। कुली नंबर 1 के रीमेक में सारा के साथ वरुण धवन होंगे। दूसरी तरफ इम्तियाज अली की मूवी में सारा के साथ कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad