फिर एक बार रिश्ते हुए शर्मसार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 April 2019

 फिर एक बार रिश्ते हुए शर्मसार

हैवान बना चाचा ने मासूम भतीजी से दुष्कर्म के बाद कर दी थी हत्या

सीसीटीवी से नहीं बच पाया बच्ची से दुष्कर्म व हत्या का आरोपी,

पुलिस ने किया मासूम बच्ची की हत्याकांड का  खुलासा

मुरादनगर :-पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा कर दिया है l पुलिस ने हत्या  व दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है l बताया गया है कि दुष्कर्म कर हत्या करने वाला युवक मृतक बच्ची का रिश्ते का चाचा लगता है lगौरतलब है कि जिला फैजाबाद के एक गांव निवासी व्यक्ति पत्नी ,तीन पुत्रियों व एक पुत्र के साथ मुरादनगर की एक कॉलोनी झुग्गी झोपड़ी डालकर रहता है। रविवार सुबह वह पत्नी के साथ अपनी बहन से मिलने गाजियाबाद चलागया। बताया जा रहा है कि रविवार को बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। खेलते वक्त वह दूसरी गली में चली गई। रविवार शाम को जब दंपति वापस आए तो उन्होने बच्ची के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि वह सुबह से ही लापता है। इसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश शुरु कर दी। काफी तलाश करने के बाद भी बच्ची नहीं मिली।बताया जा रहा है कि पिता ने कॉलोनी के तीन दर्जन से लोगों के साथ मिलकर पूरी रात बच्ची को जंगल में भी तलाशते रहे,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।  सोमवार को इंद्रापुरी कॉलोनी के पास ईख के खेत में बच्ची का शव पड़ा मिला था । आशंका जताई गई थी कि मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकरपोस्टमार्टम को भेजकर जांच शुरू कर दी थी।पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली l थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुरसिंह ने बताया कि पूरे मामले की गहनता से जांच की गई थी।इस मामले में कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया थाl जांच पड़ताल के दौरान पता चला के मासूम बच्ची की हत्या करने वाला झुग्गी झोपड़ी में रहने वाला एक युवक हैl पुलिस ने युवक को पकड़ थाने ले आई और उससे कड़ी पूछताछ की।थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम महाजन जोकि इंद्रपुरी कॉलोनी के पास ही झुग्गी झोपड़ी में ही रहता था l पूछताछ के दौरान युवक ने पुलिस को बताया कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर जंगल में ले गया था।जहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया।उसकी पोल ना खुले इसलिए उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दीl पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया हैl बताया गया है कि पकड़ा गया युवक जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है मासूम बच्ची का रिश्ते का चाचा लगता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad