आई.ई.सी. एवं ईकोग्रीन टीम ने फैलाई जागरूकता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 9 April 2019

आई.ई.सी. एवं ईकोग्रीन टीम ने फैलाई जागरूकता

70 घरो में जाकर की बातचीत

लखनऊ। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के प्रचार प्रसार के लिए आज पाँचवे दिन नगर निगम की आई.ई.सी. टीम एवं ईकोग्रीन की टीम मौलवीगंज वार्ड पहुंची हुई थी। जहां टीम ने वार्ड में जाकर लोगों में जागरुकता फैलाई। वार्ड के पार्षद मुकेश सिंह मोंटी ने इस कार्य के लिए टीम का सहयोग किया।

जागरूकता के तहत लगभग 70 घरो में जाकर लोगों से बातचीत की गयी और कूड़े को सड़क पर या अन्य खुली जगह पर फेंकने के नुकसान के बारे में बताया गया। साथ ही समझाया गया कि अपने घरों का कूड़ा ईकोग्रीन को ही दे। साथ ही सूखा एवं गीला अलग-अलग करने का भी ध्यान रखें। टीम में आर.पी. गुप्ता, सोवरन सिंह, संजीव सिंह, नंदिनी कृष्णा, प्रियदर्शिनी पाण्डे, दिलीप मौर्या, स्नेहलता जायसवाल, अश्विन कुमार नगर निगम की ओर से उपस्थित थे। वहीं ईकोग्रीन से मो. कादिर, रन्जेश, मोहित, मोहसिन तथा सफाई कर्मचारीगण मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad