दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम युवक ने महिला को लगाई आग,भर्ती | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 13 April 2019

दुष्कर्म की कोशिश में नाकाम युवक ने महिला को लगाई आग,भर्ती

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के भटनी थानाक्षेत्र में शनिवार को एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। दुष्कर्म में असफल होने पर युवक ने महिला को आग लगा दी। गंभीर रुप से झुलसी महिला को परिवार ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह घटना शनिवार सुबह बेहरा डावर गांव की है, जहां सुबह एक चालीस वर्षीय महिला नित्यक्रिया की बात कहकर दो बच्चों के साथ से घर से निकली।
खेत में पहुंचते ही पहले से घात लगाए युवक ने महिला को दबोच लिया और दुष्कर्म करने लगा। विरोध करने पर युवक ने महिला को आग के हवाले कर दिया। चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोग आ गए और आरोपित मौके से फरार हो गया। गंभीर झुलसी महिला को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित महिला ने आरोपित दीलिप उर्फ टार्जन के खिलाफ तहरीर दी है। विवेचना के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा। पति के देहांत के बाद पीड़ित महिला दो बच्चों के साथ ससुराल में ही रहती है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad